itel A90 Limited Edition: प्रीमियम लुक और दमदार ड्यूरेबिलिटी के साथ जल्द होगा लॉन्च
itel A90 Limited Edition जल्द लॉन्च हो सकता है। मार्केट में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह नया डिवाइस बजट स्मार्टफोन्स की दुनिया में नया बेंचमार्क सेट कर सकता है। इसका कारण प्रीमियम डिजाइन, मजबूत ड्यूरेबिलिटी और किफायती दाम का कॉम्बिनेशन है।
अपकमिंग फोन की कीमत भी ज्यादा नहीं होगी। इसके बारे में लॉन्च से पहले कई तरह की डिटेल सामने आई है, जिसके बारे में हम यहां बताने वाले हैं।

मैक्स-जैसा कैमरा डिजाइन
लीक्स के मुताबिक, itel A90 Limited Edition का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका नया कैमरा ग्रिड है, जो इसे हाई-एंड Max सीरीज जैसी लुक देता है। यह स्टाइलिश डिजाइन फोन को विजुअली बेहद आकर्षक बनाता है।
3P प्रॉमिस: Dust, Water और Drop प्रोटेक्शन
itel इस फोन में अपनी नई 3P प्रॉमिस टेक्नोलॉजी पेश कर सकता है, जिसमें डस्ट प्रोटेक्शन, वॉटर प्रोटेक्शन और ड्रॉप प्रोटेक्शन शामिल होंगे। यानी यह फोन सिर्फ स्टाइलिश ही नहीं बल्कि बेहद मजबूत भी होगा।
दमदार फीचर्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, A90 Limited Edition में वही स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे जो A90 में दिए गए हैं। इसमें धूल, बारिश और स्पिल से बचाव के लिए IP54 रेटिंग है।
Aivana AI वॉयस असिस्टेंट - जो डॉक्यूमेंट पढ़ने से लेकर इमेज समझाने, WhatsApp कॉल करने और मैथ प्रॉब्लम सॉल्व करने तक मदद करेगा।
DTS साउंड टेक्नोलॉजी - जो मूवी, म्यूजिक और गेम्स के लिए दमदार ऑडियो एक्सपीरियंस देगी।
रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स
itel A90 Limited Edition reportedly दो वेरिएंट्स में आएगा। A90 भी इन्हीं वेरिएंट में मौजूद है।
- 3GB RAM + 64GB स्टोरेज
- 4GB RAM + 64GB स्टोरेज
लॉन्च टाइमलाइन
कंपनी ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि itel A90 Limited Edition अगले महीने लॉन्च हो सकता है। यानी आपका इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।
यह फोन उन यूजर्स के लिए सही ऑप्शन साबित हो सकता है जो चाहते हैं कि उनका स्मार्टफोन लक्जरी दिखे, मजबूत टिके और बजट में फिट बैठे।


Click it and Unblock the Notifications








