itel A90 Limited Edition लॉन्च: 7,000 रुपये से कम में मजबूत और स्टाइलिश फोन
itel ने भारत में A90 Limited Edition स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो 7,000 रुपये से कम कीमत में मजबूती और शानदार डिजाइन देता है। यह फोन MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ इस कीमत में पहला ऐसा फोन है, जो धूल, पानी और गिरने से बचाव की गारंटी देता है। इसका कैमरा डिजाइन iPhone 17 Pro Max जैसा है, जो इसे प्रीमियम और आकर्षक लुक देता है।
itel A90 Limited Edition में 6.6-इंच HD+ डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ और रंगीन स्क्रीन अनुभव देता है। DTS साउंड टेक्नोलॉजी के साथ इसमें शानदार वॉल्यूम भी मिलती है। डायनामिक बार फीचर से बैटरी, कॉल और नोटिफिकेशन आसानी से देखे जा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए 13MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा है, जिसमें स्लाइडिंग जूम बटन से आसानी से जूम और फोटो खींच सकते हैं।
यह फोन Unisoc T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से चलता है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और वीडियो कॉल्स को बिना रुकावट संभालता है। इसमें 3GB+5GB या 4GB+8GB रैम और 64GB स्टोरेज है। 5,000mAh बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग के साथ पूरे दिन चलती है। सिक्योरिटी के लिए साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी है।
itel का Aivana AI असिस्टेंट इस फोन को और खास बनाता है। यह वॉट्सऐप कॉल्स, मैथ के सवाल हल करने और तस्वीरों को समझाने जैसे काम करता है। Android 14 Go पर चलने वाला यह फोन 36 महीने तक बिना लैग के चलने की गारंटी देता है। यह Space Titanium, Starlit Black और Aurora Blue रंगों में मिलता है।
कीमत और अवेलेबिलिटी
3GB+64GB मॉडल की कीमत 6,399 रुपये और 4GB+64GB की 6,899 रुपये है। यह देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। साथ ही, 100 दिन के अंदर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का ऑफर भी है।
itel India के CEO अर्जित तलपात्रा ने कहा कि A90 Limited Edition स्टाइल और मजबूती का शानदार मेल है। यह फोन भारतीय युवाओं के लिए बनाया गया है। हमारा 3P प्रॉमिस धूल, पानी और गिरने से सुरक्षा इसे और खास बनाता है।
खासियतें
डिस्प्ले: 6.6-इंच HD+ IPS, 90Hz
प्रोसेसर: Unisoc T7100 ऑक्टा-कोर
कैमरा: 13MP रियर, 8MP फ्रंट
बैटरी: 5,000mAh, 15W चार्जिंग
OS: Android 14 Go
सुरक्षा: IP54, MIL-STD-810H


Click it and Unblock the Notifications








