Home
News

itel ने लॉन्च किया दमदार फीचर फोन, मिलेगी 32GB तक स्टोरेज; कीमत मात्र 1,399 रुपये

किफायती स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी itel ने इंडियन मार्केट में एक फीचर फोन लॉन्च किया है। itel King Signal नाम से आए फोन में सिल्वर-प्लेटेड सिग्नल एन्हांसमेंट तकनीक दी गई है। इसकी वजह से यह कमजोर नेटवर्क में भी यह फोन 510% ज्यादा कॉल ड्यूरेशन और 62% तेजी से कनेक्टिविटी प्रदान करता है।

फीचर फोन की कीमत भी काफी कम रखी गई है। कॉलिंग वगैरह के मकसद से यह छोटू डिवाइस आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। यहां बताने वाले हैं।

1,399 रुपये में लॉन्च हुआ itel का फीचर फोन

मिलेगा ट्रिपल सिम सपोर्ट

आईटेल किंग सिग्नल में 1500mAh की बैटरी दी गई है, जो 33 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम और टाइप-C चार्जिंग सपोर्ट देती है। यह फोन 40°C से 70°C तक के तापमान को आसानी से हैंडल कर सकता है। ट्रिपल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला यह फोन 32GB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी, एनोनिमस ऑटो-कॉल रिकॉर्डिंग, वायरलेस FM रिकॉर्डिंग और VGA कैमरा जैसी सुविधाओं से लैस है।

तीन कलर में अवेलेबल

केवलर टेक्सचर के साथ इसका डिजाइन स्टाइलिश और मजबूत है। फोन आर्मी ग्रीन, ब्लैक और पर्पल रेड कलर्स में अवेलेबल है। यह फोन 111 दिनों के भीतर मुफ्त रिप्लेसमेंट और 13 महीने की वारंटी के साथ आता है।

किन लोगों के लिए बेस्ट चॉइस

यह फोन उन यूजर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है, जो बेहतरीन कनेक्टिविटी और मजबूत परफॉर्मेंस कम दाम में चाहते हैं। itel King Signal रोजमर्रा के छोटे टास्क हैंडल करने के लिहाज से अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

दूरदराज इलाकों में भी नेटवर्क

लॉन्च पर कमेंट करते हुए आईटेल इंडिया के सीईओ अरिजीत तालापात्रा ने कहा कि खराब नेटवर्क क्वालिटी के चलते कई बार कॉल ड्रॉप जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किंग सिग्नल ऐसे मौके पर अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह दूरदराज या कम नेटवर्क वाले इलाकों में भी नेटवर्क दे सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X