Home
News

9299 रुपये में AI से लैस 5G फोन, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी मिलेगी

itel ने अपनी जेनो सीरीज के अंदर Itel ZENO 5G स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। एंट्री-लेवल फोन कम कीमत में ही शानदार खूबियां ऑफर करता है। इसमें 10 हजार रुपये के सेगमेंट में AI फीचर्स भी दिए जा रहे हैं। आईटेल का नया फोन IP54 की रेटिंग से भी लैस है।

इसका 4GB+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट 10,299 रुपये में लॉन्च हुआ है। हालांकि, 1000 रुपये के डिस्काउंट बाद यह कीमत 9,299 रुपये रह जाती है। फोन अमेजन पर बिक्री के लिए अवेलेबल होगा। इसमें क्या खूबियां ऑफर की गई हैं। आइए जानते हैं।

Itel ZENO 5G की हुई एंट्री

प्रीमियम डिजाइन और डिस्प्ले

Zeno 5G में 6.67 इंच का पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। इसका 7.8mm स्लिम प्रोफाइल और मैट फिनिश लुक इसे बेहद स्टाइलिश बनाते हैं। साथ ही इसमें IR ब्लास्टर भी दिया गया है, जिससे यह रिमोट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

दमदार परफॉर्मेंस

फोन में MediaTek D6300 प्रोसेसर, 8GB RAM (4GB + 4GB वर्चुअल) और 128GB स्टोरेज दी गई है। यह कॉम्बिनेशन फोन को बेहद स्मूद और लैग-फ्री बनाता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 5 साल तक फ्लूएंट परफॉर्मेंस देगा।

AI फीचर्स

Zeno 5G में Aivana AI असिस्टेंट दिया गया है, जो लिखने, ट्रांसलेट करने और टेक्स्ट को सुधारने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें बिल्ट-इन Ask AI टूल भी है, जो ग्रामर चेक, टेक्स्ट जनरेशन और कंटेंट डिस्कवरी जैसे फीचर्स देता है, जो अब तक केवल महंगे फोन्स में ही मिलते थे।

कैमरा और मजबूती

फोन में AI-सपोर्टेड 50MP कैमरा दिया गया है। स्क्रीन की सेफ्टी के लिए PANDA MN228 ग्लास का इस्तेमाल किया गया है जो स्क्रैच और ड्रॉप से बचाव करता है। साथ ही itel 100 दिनों के अंदर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी ऑफर कर रहा है।

कनेक्टिविटी और एक्स्ट्रा फीचर्स

Zeno 5G में डुअल 5G SIM सपोर्ट है। यह SA/NSA दोनों नेटवर्क बैंड्स को सपोर्ट करता है, जिससे भारत में बेहतर 5G कवरेज मिलती है। इसके अलावा, IP54 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस, Social Turbo (WhatsApp कॉल रिकॉर्डिंग और स्टेटस सेविंग) जैसे फीचर्स इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में और भी उपयोगी बनाते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X