Home
News

itel ने लॉन्च की Unicorn Max स्मार्टवॉच, डायनामिक क्राउन और कई हेल्थ फीचर्स से लैस; सिर्फ इतनी है कीमत

itel ने अपनी नई स्मार्टवॉच Unicorn Max को भारतीय बाजार में कई कमाल के फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इस स्मार्टवॉच की कीमत भी काफी किफायती रखी गई है। इसमें क्या खास मिल रहा है और इसकी कीमत कितनी है। आइए जानते हैं।

1.43 इंच का कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की ल्यूमिनेंस के साथ यह स्मार्टवॉच तेज धूप में भी शानदार विजुअल्स प्रदान करती है। इसे बिक्री के लिए अमेजन पर अवेलेबल करवाया गया है।

itel ने लॉन्च की Unicorn Max स्मार्टवॉच

कितनी है कीमत

Unicorn Max स्मार्टवॉच अमेजन पर उपलब्ध है। इसकी बिक्री 22 मार्च से लाइव होगी। यह स्मार्टवॉच सिर्फ 1,999 रुपये की कीमत में खरीदी जा सकती है।

इसमें ड्यूल-कोर प्रोसेसर और तीन हाई-परफॉर्मेंस बटन डायनामिक क्राउन और दो सेकेंडरी बटन दिए गए हैं। इसके जरिये यूजर बिना किसी रुकावट के मल्टीटास्किंग कर सकते हैं। इसमें BT Calling 3.0 के जरिए कॉल्स का जवाब देने, नोटिफिकेशन्स को ट्रैक करने और अपग्रेडेड हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स

इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स, 200 से अधिक वॉच फेस और पर्सनलाइज्ड शॉर्ट वीडियो वॉच फेस जैसे फीचर्स भी हैं। स्मार्टवॉच को स्टेनलेस स्टील मेटल फ्रेम और सैफायर क्रिस्टल ग्लास से तैयार किया गया है, जो इसे और भी प्रीमियम लुक देता है।

इसके अलावा, क्विक मैसेज रिप्लाई, फोन ढूंढने की सुविधा और सीधे वॉच से फोटो कैप्चर करने जैसी सुविधाएं भी इसमें मौजूद हैं। इसकी पैकेजिंग को शानदार ब्लैक कलर में डिजाइन किया गया है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है। Unicorn Max स्मार्टवॉच Gen Z के लिए एक परफेक्ट फिट साबित हो सकती है।

स्मार्टवॉच के लॉन्च पर itel के CEO अरिजीत तलापात्रा ने कहा कि Unicorn Max हमारे स्मार्टगैजेट्स के डाइवर्स पोर्टफोलियो की लेटेस्ट पेशकश है। इसे Gen Z के लिए डिजाइन किया गया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X