Itel P55 Plus स्मार्टफोन 16GB रैम, AI कैमरा और 45W चार्जिंग के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत
Itel ने आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए अपना P55 Plus स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। जिसे कंपनी ने प्रीमियम लेदर फिनिशिंग डिजाइन के साथ उपलब्ध कराया है। यह फोन कम दाम में 16GB रैम, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आ रहा है।
itel P55 Plus कीमत- यह फोन उन ग्राहकों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जो कम बजट में दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं। इस फोन के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। जिसपर 500 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस फोन की बिक्री 13 फरवरी से Amazon पर शुरू कर दी जाएगी। जिसे ग्राहक 2 कलर ऑप्शन ब्लैक और पिंक में खरीद सकते हैं।

itel P55 Plus स्पेसिफिकेशन: आईटेल का यह फोन 6.6 इंच के पंच होल डिस्प्ले के साथ आएगा। इसकी डिस्प्ले 90Hz तक रिफ्रेश रेट ऑफर करेगी। इतना ही नहीं इसमें आपकोडायनामिक बार फीचर भी मिल रहा है।
बता दें, यह फीचर आईफोन पर डायनामिक आइलैंड की तरह ही काम करता है। तो यूजर को फेस अनलॉक, बैकग्राउंड कॉल, लो बैटरी रिमाइंडर और फुल चार्ज की जानकारी देगा।

प्रोसेसर की बात करें तो आइटेल पी55 प्लस फोन में ऑक्टा कोर यूनिसोक टी606 एसओसी चिपसेट मिल रहा है। यह फोन एंड्रॉइड 13 ओएस पर काम करेगा। इस फोन को 16GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है।
बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें स्मार्ट चार्जिंग और लो टेम्प चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। आइटेल पी55 प्लस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है। इसके साथ आपको 45W हाइपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में कंपनी ने अपने ग्राहकों को 50MP सुपर क्लियर मेन कैमरा दिया है। जिसमें एआई लेंस के साथ डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। यह कैमरा AI क्लियर पोर्ट्रेट फीचर के साथ आ रहा है। इसी तरह सुपर नाइट मोड और पनोरमा मोड आ रहे हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस फोन में आपको 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








