इस 3GB रैम स्मार्टफोन कीमत 6,990 रुपए
itel मोबाइल ने अपना नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। यह एक बजट स्मार्टफोन है और सेल्फी फोकस्ड है, इस फोन को कंपनी ने itel selfiepro S41 नाम से पेश किया है। इस नए फोन की कीमत 6,990 रुपए रखी गई है।

भारत में बजट स्मार्टफोन की कमी नहीं है। आय दिन मार्केट में आपको कुछ नया देखने को मिलेगा, खासकर बजट सेगमेंट में। itel selfipro s41 इस लिस्ट में अब एक नया दावेदार है। इस फोन को जो चीज खास बनाती है वो है इसकी बिग रैम जो कि 3जीबी की है।
बिग रैम अलवा itel का यह स्मार्टफोन 4G VoLTE सपोर्ट के साथ आता है। बता दें कि 7000 के अंदर यह पहला स्मार्टफोन है जो 3जीबी रैम, फिंगरप्रिंट सेंसर और 4G VoLTE फीचर के साथ आता है।
itel selfiepro s41 स्पेसिफिकेशन
नया itel selfiepro S41 स्मार्टफोन 5 इंच की HD डिस्प्ले के साथ आता है, यह डिस्प्ले फुल लैमिनेटेड है। इस स्मार्टफोन में 1.25GHz क्वाडकोर मीडियाटेक प्रोसेसर है। इसकी रैम 3जीबी की है और इसकी स्टोरेज 16जीबी की है। यूज़र्स को इस स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का ऑप्शन मिलता है, जिसकी मदद से फोन की मैमोरी को 32जीबी तk बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन में बैक साइड में 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा दिया गया है जो कि LED फ़्लैश के साथ आता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का ही सेल्फी शूटर भी मौजूद है, यह भी LED फ़्लैश के साथ आता है। इस फोन फिंगरप्रिंट भी है जो कि रियर कैमरे के ठीक नीचे स्थित है।
इस बजट स्मार्टफोन में एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इस फोन में 4G VoLTE सपोर्ट भी है और यह 2700mAh बैटरी के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








