Home
News

₹7299 में मिलेगी मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ नया स्मार्टफोन

itel ने अपना नया स्मार्टफोन A90 Limited Edition (128GB वेरिएंट) लॉन्च कर दिया है। यह वेरिएंट पहले से मौजूद A90 मॉडल का अपग्रेड वर्जन है, जिसमें ज्यादा स्टोरेज, बेहतर डिजाइन और शानदार मजबूती दी गई है। इस फोन की कीमत ₹7,299 रखी गई है और यह देशभर के रिटेल स्टोर्स में उपलब्ध है। नए फोन में क्या स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं। आइए जानते हैं।

₹7299 में मिलेगी मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और 5000mAh बैटरी

डिजाइन और मजबूती

itel A90 Limited Edition 128GB वेरिएंट अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा मजबूत फोन के रूप में पेश किया गया है। फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है। इसके अलावा, यह IP54 रेटिंग के साथ आता है, जो फोन को धूल और पानी के छींटों से सेफ्टी देता है। itel ने इसमें अपना खास 3P Promise (Protection from Dust, Drops, and Water) भी दिया है। साथ ही कंपनी 100 दिनों के भीतर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का वादा करती है, जो इसे इस प्राइस रेंज में सबसे भरोसेमंद डिवाइस बनाता है।

परफॉर्मेंस और स्टोरेज

नए वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत इसका 128GB स्टोरेज है। इसके साथ 12GB (4GB + 8GB वर्चुअल RAM) दी गई है, जो फोन को मल्टीटास्किंग के लिए स्मूद बनाती है। यह फोन T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें Android 14 Go Edition दिया गया है।

डिस्प्ले और साउंड

itel A90 Limited Edition में 6.6-इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्क्रीन पर दिए गए Dynamic Bar फीचर से यूजर बैटरी, कॉल और नोटिफिकेशन की जानकारी आसानी से देख सकता है। इसके अलावा, फोन में DTS साउंड टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ऑडियो एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाती है।

कैमरा और फोटोग्राफी

इसमें 13MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा में नया स्लाइडिंग जूम फीचर जोड़ा गया है। इमेज प्रोसेसिंग को और शार्प और कलरफुल बनाया गया है ताकि हर फोटो डिटेल में दिखे।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है (10W चार्जर बॉक्स में शामिल है)। itel A90 Limited Edition (128GB) तीन शानदार रंगों में उपलब्ध होगा। जो कि Space Titanium, Starlit Black और Aurora Blue हैं। इसकी कीमत ₹7,299 रखी गई है, जो इसे बजट सेगमेंट में सबसे दमदार ऑफर बनाती है।

एक्स्ट्रा फीचर्स

  • Face Unlock और साइड फिंगरप्रिंट सेंसर
  • AI Voice Assistant
  • Always-On Display सपोर्ट
  • itel Dynamic Bar फीचर
  • डुअल सिम सपोर्ट
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X