itel Vista Tab 30 लॉन्च: ₹11,999 में 11-इंच FHD डिस्प्ले, डुअल कनेक्टिविटी और 7000mAh बैटरी
itel ने भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट Vista Tab 30 लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट खास तौर पर छात्रों, प्रोफेशनल्स और एंटरटेनमेंट यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। सबसे खास बात यह है कि ₹12,000 से कम कीमत में यह टैबलेट डुअल कनेक्टिविटी (Cellular + WiFi) के साथ आता है, जो इस सेगमेंट में itel को एक अलग पहचान देता है।
itel Vista Tab 30 में 128GB स्टोरेज, 11-इंच FHD डिस्प्ले, क्वाड स्पीकर्स और 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे पढ़ाई और एंटरटेनमेंट दोनों का एक्सपीरियंस बिना रुकावट मिलता है। कंपनी इसके साथ ₹1,999 कीमत का फ्री लेदरबैक कवर भी दे रही है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।

परफॉर्मेंस और फीचर्स
- Unisoc T606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर
- 12GB RAM (4GB + 8GB वर्चुअल)
- itel का इनबिल्ट AI Voice Assistant
- Learning Center (K-12 कंटेंट), iPulse Kids Space और Screen Projection जैसे ऐप्स
- यह टैबलेट पढ़ाई, ऑफिस वर्क और फैमिली यूज के लिए एक ऑल-इन-वन डिवाइस के तौर पर पेश किया गया है।
डिजाइन और उपलब्धता
Vista Tab 30 का डिजाइन स्लिम 8mm मेटैलिक बॉडी के साथ आता है। यह टैबलेट Space Grey और Sky Blue कलर ऑप्शन्स में देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इसकी कीमत सिर्फ ₹11,999 रखी गई है।
क्यों है Vista Tab 30 खास?
₹12,000 से कम कीमत में डुअल कनेक्टिविटी,बड़ा FHD डिस्प्ले,दमदार बैटरी और फ्री प्रीमियम कवर मिल रहा है।
कंपनी का बयान
itel इंडिया के CEO अरिजीत तलापात्रा ने लॉन्च पर कहा, हमारा उद्देश्य हमेशा डिजिटल डिवाइड को कम करना रहा है। Vista Tab 30 नए दौर के लर्नर्स, क्रिएटर्स और परिवारों के लिए बनाया गया है, जो डिजाइन और अफॉर्डेबिलिटी के साथ भरोसेमंद डिवाइस चाहते हैं। हम itel को एक ऐसा इकोसिस्टम ब्रांड बनाना चाहते हैं, जो भारत के टियर 3, 4 और 5 शहरों के उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा कर सके।


Click it and Unblock the Notifications








