Home
News

Itel Wish A41+ भारत में लॉन्च, कीमत 6,590 रु

आइटेल बजट स्मार्टफोन विश ए41+ भारत में लॉन्च हो गया है। फोन की कीमत 6,590 रुपए है यह 4जी VoLTE के साथ आता है।

By Agrahi

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी आइटेल मोबाइल ने अपना बजट स्मार्टफोन विश ए41प्लस भारत में लॉन्च कर दिया है। नए स्मार्टफोन आइटेल विश ए41+ की कीमत मार्केट में 6,590 रुपए रखी गई है। यह फोन शैम्पेन और मोका कलर वैरिएंट में मिलेगा।

आइटेल विश ए41प्लस भारत में लॉन्च, कीमत 6,590 रु

यह बजट स्मार्टफोन आइटेल विश ए41+ डूअल सिम स्मार्टफोन है। कंपनी अपने इस फोन से भारत के उन यूज़र्स को टारगेट करना चाहती है जो कम कीमत में 4जी VoLTE जैसे फीचर्स फोन में चाहते हैं। साथ ही यह अन्य खास फीचर्स के साथ भी आता है।

आईटेल मोबाइल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर कुमार ने एक बयान में कहा, ''विश ए41प्लस' हमारी 4जी पोर्टफोलिया का एक और तकनीकी चमत्कार है जो भारतीय उपभोक्ताओं के लिए असाधारण स्पीड और प्रदर्शन से लैस है।'

डिस्प्ले

डिस्प्ले

डूअल सिम स्मार्टफोन आइटेल विश ए41+ 5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 196पीपीआई है। इसका रेजोल्यूशन 480*854 पिक्सल है। फोन में माइक्रोएसडी स्लॉट दिया गया है।

क्वाड कोर प्रोसेसर

क्वाड कोर प्रोसेसर

आइटेल के इस नए बजट स्मार्टफोन में 1.3GHz क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2जीबी की रैम भी है। साथ ही यह 16 जीबी की इंटरनल ममोरी के साथ आएगा। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की मैमोरी को 32जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है।

5एमपी सेल्फी कैमरा

5एमपी सेल्फी कैमरा

कैमरे के लिहाज से भी यह फोन अच्छा है। इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसमें ऑटोफोकस, एलईडी फ़्लैश जैसे फीचर्स हैं। फोन का फ्रंट कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का ही है, इसके साथ भी फ़्लैश मोड्यूल दिया है।

4जी VoLTE

4जी VoLTE

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी VoLTE फीचर है। बता दें कि इन दिनों लगभग सभी स्मार्टफोन इस फीचर के साथ आते हैं। रिलायंस जियो के मार्केट में आने के बाद से यूज़र्स में 4जी VoLTE फीचर डिमांड बढ़ गई है। इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे अन्य फीचर्स भी हैं। साथ माइक्रो यूएसबी ओटीजी भी है।

स्मार्टकी

स्मार्टकी

आइटेल विश ए41प्लस स्मार्टफोन में कंपनी ने 2400mAh की रिमूवेबल बैटरी दी है। इस स्मार्टफोन में एक 'स्मार्टकी' भी दी है, जो कि फोन के रियर पैनल में है। इस स्मार्टकी की मदद से फोटो खींची जा सकती है और कॉल्स आदि भी मैनेज की जा सकती हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Intel Wish A41 smartphone launched with rs 6590. It is a budget smartphone which comes with 4G VoLTE support. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X