₹5,999 में लॉन्च हुआ itel ZENO 20, मिलेगा Ultra-Durability और Smart AI Voice Assistant
itel ने भारत में अपनी नई ZENO सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन itel ZENO 20 लॉन्च कर दिया है। यह फोन बजट सेगमेंट में बेहद दमदार फीचर्स के साथ आता है। खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन अपनी मजबूती, स्टाइलिश डिजाइन और इनबिल्ट स्मार्ट AI वॉयस असिस्टेंट के चलते यूजर्स को प्रीमियम अनुभव देगा।
ZENO 20 को कंपनी ने "सबसे टफ स्मार्टफोन" बताया है। इसमें IP54 रेटिंग दी गई है, जो फोन को धूल और पानी से बचाती है। इसके साथ ड्रॉप-रेजिस्टेंट केस भी मिलता है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिवली Amazon पर 25 अगस्त से ₹5,999 की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा।

itel ZENO 20 लॉन्च ऑफर्स
- 3GB वेरिएंट (64GB स्टोरेज) - ₹5,999 (₹250 का कूपन डिस्काउंट भी मिलेगा)
- 4GB वेरिएंट (128GB स्टोरेज) - ₹6,899 (₹300 का कूपन डिस्काउंट मिलेगा)
- फोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध रहेगा - Starlit Black, Space Titanium और Aurora Blue।
Aivana 2.0: स्मार्ट AI वॉयस असिस्टेंट
ZENO 20 का सबसे बड़ा हाइलाइट है Aivana 2.0, जो हिंदी भाषा को भी सपोर्ट करता है। इसकी मदद से यूजर्स कई काम सिर्फ वॉयस कमांड से कर सकते हैं।
- ऐप्स खोलना
- WhatsApp कॉल और मैसेज भेजना
- फोन सेटिंग्स बदलना
- इमेज को डिस्क्राइब करना
- मैथ्स प्रॉब्लम सॉल्व करना
- अलार्म सेट करना
- सोशल मीडिया कैप्शन और मैसेज लिखने में मदद करना
यह फीचर ZENO 20 को खास तौर पर पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के लिए बेहद आसान और उपयोगी बनाता है।
डिजाइन और परफॉर्मेंस
डिस्प्ले: 6.6 इंच HD+ स्क्रीन, 90Hz रिफ्रेश रेट और Dynamic Bar के साथ
ऑडियो: DTS साउंड टेक्नोलॉजी
कैमरा: 13MP HDR रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा
बैटरी: 5000mAh बैटरी, Type-C चार्जिंग (10W चार्जर, 15W सपोर्ट)
प्रोसेसर: T7100 ऑक्टा-कोर चिपसेट
OS: Android 14 Go
अन्य फीचर्स: Side फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, Find My Phone, Landscape Mode, Dynamic Bar
वेरिएंट्स और RAM स्टोरेज
- 64GB ROM + 8GB RAM (3+5GB) - ₹5,999
- 128GB ROM + 12GB RAM (4+8GB) - ₹6,899
itel का दावा है कि फोन में 3 साल तक की फ्लुएंसी गारंटी दी गई है, यानी लंबे समय तक परफॉर्मेंस में कोई दिक्कत नहीं होगी।
CEO का बयान
itel India के CEO, अरिजीत तलापात्रा ने कहा ZENO सीरीज भारत के युवा यूजर्स के लिए बनाई गई है, जो अलग सोचते हैं और भविष्य को आकार देने के लिए तैयार हैं। ZENO 20 में हमने ड्यूरेबिलिटी और एडवांस्ड AI फीचर्स का सही कॉम्बिनेशन दिया है। Aivana 2.0 के साथ हम पहली बार स्मार्टफोन यूज करने वालों तक टेक्नोलॉजी को आसान और उपयोगी बना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








