Home
News

itel Zeno 5G Review: ₹10000 से कम में AI का मजा, यह है दमदार परफॉर्मेंस का Zen अनुभव!

itel Zeno 5G Review: कुछ दिन पहले अफोर्डेबल सेगमेंट में itel ने अपनी Zeno सीरीज में नया itel Zeno 5G लॉन्च किया था। यह कम बजट में बेहतरीन परफॉर्मेंस और नए फीचर्स वाला फोन है। यह फोन खासतौर पर भारत के डिजिटल-फर्स्ट यूजर्स के लिए है, जो स्टाइल, ड्यूरेबिलिटी और स्मार्ट फीचर्स के साथ next-gen टेक्नोलॉजी की पेशकश करता है।

यह फोन 9299 रुपये की कीमत में Amazon पर बिक्री के लिए अवेलेबल है। अगर आप इसे खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो मैं कुछ दिन इसे इस्तेमाल करने के बाद अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहा हूं।

itel Zeno 5G Review: ₹10000 से कम में AI का मजा!

डिजाइन और डिस्प्ले

itel Zeno 5G में 6.67 इंच का बड़ा HD+ IPS पंच-होल डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz का स्मूथ रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। यह कमाल का डिस्प्ले यूजर्स को एक वाइब्रेंट और रेस्पॉन्सिव विजुअल अनुभव देता है। फोन का डिजाइन बेहद स्लिम (7.8mm) और स्टाइलिश मैट फिनिश के साथ है, जो हाथ में पकड़ने में कंफर्टेबल लगता है। IP54 रेटिंग के चलते यह धूल और पानी के छींटों से भी सेफ है।

परफॉर्मेंस और AI फीचर्स

इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8GB (4GB + 4GB वर्चुअल RAM) और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। ये कॉम्बिनेशन मल्टीटास्किंग और भारी ऐप्स चलाने में भी लैग-फ्री अनुभव देता है। खासियत है इसका बिल्ट-इन Ask AI टूल, जो ग्रामर चेक, टेक्स्ट जनरेशन और कंटेंट डिस्कवरी जैसे फीचर्स ऑफर करता है। सेगमेंट में यह फोन की खास बात है।

itel Zeno 5G Review: ₹10000 से कम में AI का मजा!

कैमरा और बैटरी

फोन में 50MP का सुपर HDR रियर कैमरा है, जो AI फीचर्स के साथ ठीक-ठाक फोटो क्वालिटी देता है। 8MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मिल रहा है। 5000mAh की बैटरी एक दिन से ज्यादा आराम से चलती है, हालांकि चार्जिंग 10W की है जो थोड़ी स्लो हो सकती है।

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

Zeno 5G में डुअल 5G सिम सपोर्ट है। IP54 रेटिंग, फेस अनलॉक, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और Social Turbo जैसे फीचर्स इसे और भी यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं। साथ ही 100 दिन तक मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट और PANDA MN228 गिलास स्क्रीन प्रोटेक्शन की गारंटी इसे और भरोसेमंद बनाती है।

itel Zeno 5G Review: ₹10000 से कम में AI का मजा!

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो स्टाइलिश दिखे, भरोसेमंद हो, AI फीचर्स से लैस हो और साथ ही साथ 5G सपोर्ट भी दे, तो itel Zeno 5G आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है। खासतौर पर ₹10,000 के बजट में इतनी खूबियां मिलना कम ही संभव है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X