ये है जादुई केस, आपका आईफोन बन जाएगा एंड्रायड फोन
आईफोन यूज़र को एंड्रायड के और एंड्रायड यूज़र्स को आईफोन के फीचर्स का कहीं न कहीं लालच रहता है। लेकिन एक ही में यह दोनों तो मिल नहीं सकते हैं। हालाँकि आज हम आपके लिए एक शानदार तरीका लेकर आए हैं जिससे आप आईफोन यूज़र होकर भी एंड्रायड के फीचर्स इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके लिए आपको कोई फोन बदलने की जरुरत नहीं है। आपको बस एक स्मार्ट केस का इस्तेमाल करना है। ये स्मार्ट केस आपको दोनों की सुविधा देने का दावा करता है। दिल्ली के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म येरहा डॉट कॉम ने शुक्रवार को 'मीसूट' नाम के एक आईफोन केस लॉन्च किया है। यह डूअल सिम वाला 'स्मार्ट केस' आईओएस और एंड्रॉएड दोनों ही ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
इस मीसूट स्मार्ट केस की कीमत 9,990 रुपए है। मीसूट केस को आईफोन 6 और 6s पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 1,700mAh क्षमता की बैटरी लगी हुई है।
येरहा डॉट कॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मणिकांत जैन ने कहा, "आईफोन के लिए एक केस, मीसूट दो स्मार्टफोन को खरीदने जैसा है, लेकिन दोनों को नहीं ढोने की आजादी के साथ।"
यह डिवाइस लाइटिंग पोर्ट की मदद से आईफोन से कनेक्ट होता है और 'एपस' लॉन्चर के साथ आईफोन पर एंड्रायड ओएस चलता है। आईफोन6 और 6एस पर मीसूट ओएस 1.0 से आईओएस में एंड्रायड चलाने की सुविधा मिलती है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications