7499 रुपए में फेस अनलॉक फीचर वाला स्मार्टफोन लॉन्च, 2200 रुपए कैशबैक
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iVooMi ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन iVooMi i1s एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खास एनिवर्सरी एडिशन के तौर पर पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को स्टार्टिंग रेंज हैंडसेट की कैटेगिरी में पेश किया है।
आईवूमी के इस फोन की कीमत 7,499 रुपए है। फोन के खास फीचर्स की बात करें, तो इसमें फेस रिकॉग्नाइजेशन फीचर दिया है। यानी फेस से इस फोन को अनलॉक किया जा सकता है। साथ ही इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। ये दोनों ही फीचर्स इस फोन को कीमत के मुकाबले दमदार स्मार्टफोन बनाते हैं।

iVooMi कंपनी बजट हैंडसेट बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी ने iVooMi i1s की बात करें, तो इस फोन पर टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने जियो फुटबॉल ऑफर के तहत 2200 रुपए कैशबैक दे रही है। कैशबैक के बाद इस फोन की कीमत 5299 रुपए रह जाएगी। कंपनी ने इस फोन को ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया है।
iVooMi i1s के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस फोन में 5.45 इंच का एचडी इनफिनिटी एज डिस्प्ले है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। इस फोन में 13 व 2 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। फोन का कैमरा वॉटरमार्क फोटो, टाइम लैप्स मोड, पैनोरमा मोड, फिल्टर, रियल टाइम लेवल 7 ब्यूटी इफेक्ट के साथ आता है।
फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया है, जो फ्रंट कैमरे की मदद फेस रीड करता है। फोन के बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है। ये फोन चाइल्ड मोड के साथ आता है, जिसमें किड्स फोन के अंदर कस्टम कंटेंट ही देख सकते हैं।
आईवूमी का ये फोन 3 जीबी रैम के साथ आता है। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो ये 32 जीबी का है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक किया जा सकता है। इस फोन में क्वाड कोर एमटीके 6737वी प्रोसेसर दिया गया है। ये फोन एंड्रॉयड 7.0 नॉगट बेस्ट आईवूमी स्मार्ट मी 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। अगर आप आईवूमी i1s स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि लॉन्च के साथ ही इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है। एनिवर्सरी के मौके पर कंपनी इस फोन के साथ में 2 साल की वारंटी भी दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications








