Home
News

18 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ जेब्रा Elite 25e हेडफोन लॉन्च

By Neha
Things to keep in mind before buying a new phone (Hindi)

डेनमार्क की जेब्रा कंपनी ने इंडियन यूजर्स के लिए अपने लेटेस्ट हेडफोन जेब्रा Elite 25e लॉन्च कर दिए हैं। जेब्रा ने ये हेडफोन मिड रेंज कैटेगिरी में लॉन्च किए हैं। जेब्रा Elite 25e हेडफोन को 3,999 रुपए कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। मार्केट में इस समय आ रहे ब्लूटूथ हेडफोन की तुलना में जेब्रा हेडफोन की कीमत थोड़ी ज्यादा कही जा सकती है। जेब्रा के ये ब्लूटूथ हेडफोन इन-इयर और ऑन-इयर ऑडियो वेयरेबल्स बनाता है। जेब्रा के इन हेडफोंस का बैटरी बैकअप टाइम 18 घंटे है, जिसे इस हेडफोन की यूएसपी भी कहा जा सकता है।

18 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ जेब्रा Elite 25e हेडफोन लॉन्च

जेब्रा इलाइट 25e हेडफोन को नेकबेंड डिजाइन के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि इन ब्लूटूथ हेडफोन को एक बार चार्ज करने के बाद ये 18 घंटे तक नॉन स्टॉप म्यूजिक प्ले कर सकते हैं। जेब्रा के ये हेडफोन IP54 सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं, जो इन हेडफोन को वॉटर और डस्टप्रूफ बनाता है।

यूजर्स ब्लूटूथ के जरिए इस हेडफोन से एक साथ आठ डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं। जिसमें दो डिवाइसों को 'मल्टीयूज' फीचर के साथ एक ही समय पर कनेक्ट कर सकेंगे। वॉयस कंट्रोल के लिए इस हेडफोन में वन टच डेडिकेटेड बटन भी दिया गया है, जो सीरी, गूगल नाओ और गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट करता है।

जेब्रा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलम मैकडॉलर ने एक कहा, "इसी कीमत में बाजार में उपलब्ध किसी भी और डिवाइस की बैटरी लाइफ उतनी नहीं है, जितनी 'जेब्रा एलीट 25ई' हेंडफोंस की है।" जेब्रा के इस हेडफोन में माइक्रोफोन भी दिया गया है, जो हेंडफ्री कॉल करने में मदद करेगा और वॉयस निर्देश भी भेजे जा सकेंगे।

अगर आप जेब्रा Elite 25e हेडफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि ये जेब्रा के आधिकारिक स्टोर्स, क्रोमा स्टोर और अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jabra Elite 25e Bluetooth in-ear headphones launched with 18 hours battery life. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X