बिना इंटरनेट भी नहीं अटकेगी चैटिंग, Bitchat ऐप स्टोर हुआ अवेलेबल
ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने एक नई मैसेजिंग ऐप Bitchat लॉन्च की है, जो अब iPhone यूजर्स के लिए App Store पर उपलब्ध है। खास बात यह है कि यह ऐप बिना किसी इंटरनेट कनेक्शन के काम करती है।
इसमें Bluetooth Low Energy (BLE) mesh नेटवर्किंग का इस्तेमाल होता है, जिससे आप एन्क्रिप्टेड, पियर-टू-पियर मैसेजिंग कर सकते हैं- वो भी बिना Wi-Fi, मोबाइल डेटा या किसी सेंट्रल सर्वर के।

कोई डिटेल नहीं लेता ऐप
Bitchat पूरी तरह डिसेंट्रलाइज्ड है। इसमें न तो कोई यूजर रजिस्ट्रेशन की जरूरत है, न ईमेल या फोन नंबर देना होता है। आपके मैसेज सिर्फ आपके डिवाइस पर रहते हैं और थोड़े समय बाद अपने आप डिलीट हो जाते हैं, जिससे प्राइवेसी बनी रहती है।
कैसे काम करती है Bitchat?
यह ऐप Bluetooth Mesh Networking पर काम करती है, जिसमें करीब 30 मीटर के दायरे में मौजूद डिवाइस आपस में कनेक्ट होते हैं और क्लस्टर बनाते हैं। जैसे-जैसे यूजर मूव करते हैं, उनका फोन खुद ही मैसेज रिले करने का काम करता है, जिससे इंटरनेट के बिना भी लंबी दूरी तक मैसेज पहुंचते हैं।
यह ऐप मुश्किल स्थितियों, रिमोट इलाकों और इंटरनेट शटडाउन के समय बहुत उपयोगी हो सकती है। हालांकि, GitHub पर डोर्सी ने एक चेतावनी दी है कियह सॉफ्टवेयर अभी तक बाहरी सुरक्षा जांच से नहीं गुजरा है और इसमें बग्स हो सकते हैं। इसे प्रोडक्शन में इस्तेमाल न करें और इसकी सिक्योरिटी पर पूरी तरह भरोसा न करें।
इस ऐप की प्राइवेसी-फ्रेंडली और इंटरनेट-फ्री अप्रोच इसे अनोखा बनाती है, लेकिन सावधानी से इस्तेमाल करना जरूरी है। अगर आप इस ऐप को इंस्टॉल करने की प्लानिंग कर रहे हैं. तो आपको याद रखना है कि यह अभी अपने टेस्टिंग फेज में है, शुरुआत में इस बग्स हो सकते हैं, जिनसे आपको परेशानी हो सकती है। बता दें इस ऐप को लॉन्च के वक्त गूगल प्ले स्टोर पर अवेलेबल करवा दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications








