12 बाइव्रेंट कलर में लॉन्च हुए JBL Go 2 वॉटर प्रूफ ब्लूटूथ स्पीकर्स
सैमसंग का सब ब्रांड हरमन इंटरनेशनल ने बुधवार को अपने JBL Go 2 वॉटर प्रूफ ब्लूटूथ स्पीकर्स लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने ये स्पीकर्स 12 कलर वेरिएंट में पेश किए हैं। कंपनी ने ये स्पीकर्स 2,999 रुपए में लॉन्च किए हैं। जेबीएल वॉटर प्रूफ ब्लूटूथ स्पीकर्स की खासियत है कि कंपनी ने इन्हें एश ग्रे, आइसक्यूब सियान, सीफॉम मिंट, लेमेनेट येलो, सनकिस्ड सिनेमन, पर्ल शैंपेन, मिडनाइट ब्लैक, डीप सी ब्लू, मॉस ग्रीन, कोरल ऑरेंज, रुबी रेड और स्लेट 12 बाइव्रेंट कलर्स में पेश किया है।

JBL Go 2 पोर्टेबल स्पीकर्स हैं, जो JBL सिग्नेचर साउंड और वॉटरप्रूफ IPX7 डिजाइन के साथ पेश किए गए हैं। जैसा कि हम बता चुके हैं कि ये स्पीकर्स पोर्टेबल हैं और इनका वजन सिर्फ 184 ग्राम है। JBL Go 2 वॉटर प्रूफ स्पीकर्स हैं और इन्हें पूल साइट या वॉशरूम में सेट करके म्यूजिक का मजा लिया जा सकता है। इसका इस्तेमाल टैबलेट, स्मार्टफोन और लैपटॉप से ब्लूटूथ 4.1 के म्यूजिक चलाने के लिए किया जा सकता है।
इन स्पीकर्स में 730mAh की बिल्ट-इन रिचार्जेबल Li-ion बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार रिचार्ज करने पर ये स्पीकर्स 5 घंटे के प्लेबैक देते हैं। इसके अलावा इसके साथ में एचडी साउंड क्वालिटी के लिए बिल्ट-इन इको और नॉयज कैंसेलिंग स्पीकरफोन दिए गए हैं।
अगर आप मॉनसून के मौसम में रूफ टॉप पार्टी करना पसंद करते हैं, तो बिना किसी परेशानी के इन स्पीकर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी इन स्पीकर्स के साथ में एक माइक्रो यूएसबी केबल और एक साल की वारंटी भी दे रही है। इसके अलावा बॉक्स में क्विक स्टार्ट गाइड और सेफ्टी गाइड भी मिलेगी।

अगर आप जेबीएल गो 2 वॉटर प्रूफ ब्लूटूथ स्पीकर्स को खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये बिक्री के लिए देशभर में मुख्य रिटेल स्टोर्स और 350 मुख्य सैमसंग ब्रांड स्टोर्स पर उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications







