जबरदस्त ऑडियो क्वालिटी और प्रीमियम फीचर्स; JBL लाया तीन कमाल के ईयरबड्स, चेक करें कीमत
JBL ने भारत में अपने ऑडियो लाइनअप का विस्तार किया है। कंपनी प्रीमियम ऑडियो फीचर्स के साथ तीन नए ईयरबड्स लेकर आई है। जीबीएल ने Tune Buds 2, Tune Beam 2 और Tune Flex 2 TWS लॉन्च किए हैं। ये अडैप्टिव फीचर्स की पेशकश करते हैं।
इनमें अपग्रेडेड साउंड क्वालिटी और एक्सटेंडेड बैटरी लाइफ मिलती है। रोजाना के ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इनमें कई कमाल के फीचर्स मिलते हैं। इनकी कीमत, फीचर्स और अवेलेबिलिटी के बारे में हम यहां बताने वाले हैं।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
JBL Tune series 2 में अडैप्टिव नॉइज कैंसलिंग, स्पैटियल ऑडियो और इनहान्सड ड्राइवर्स मिलते हैं। इनमें मल्टी-प्वाइंट कनेक्शन और गूगल फास्ट पेयर की सुविधा भी दी गई है। यह आसानी से डिवाइस के बीच स्विच करने की परमिशन देती है। ट्यून बड्स 2 एर्गोनॉमिक बड-स्टाइल डिजाइन के साथ आते हैं। ट्यून बीम 2 में क्लोज्ड-टाइप स्टिक डिजाइन दिया गया है।
वहीं, ट्यून फ्लैक्स 2 ओपन-टाइप फॉर्मेट और बडे 12MM ड्राइवर्स के साथ आते हैं। इनकी बदौलत इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस मिलता है। तीनों मॉडल्स में 48 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है, साथ ही पानी और धूल से सेफ बनाने के लिए इन्हें IP54 की रेटिंग मिली हुई है।
लेटेस्ट ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.3 के साथ LE ऑडियो, क्लियर वॉयस कॉल के लिए 6 माइक्रोफोन और टॉकथ्रू कैपिबिलिटी दी गई हैं, जो यूजर्स को ईयरबड्स को हटाए बिना बातचीत करने की अनुमति देती है। यह पर्सनलाइजेशन कैपिबिलिटीज भी प्रदान करता है, जो पर्सन-फाई 3.0 सपोर्टेड हैं, जो JBL हेडफोन ऐप के जरिये कस्टम साउंड प्रोफाइल, जेस्चर कंट्रोल और ऑडियो ट्वीक की परमिशन देता है। वॉयस प्रॉम्प्ट और वॉयसअवेयर जैसी सुविधाएं भी यूजेबिलिटी को आसान बनाती हैं।
JBL ट्यून सीरीज 2 का प्राइस और अवेलेबिलिटी
JBL ट्यून सीरीज 2 17 अप्रैल 2025 से उपलब्ध होगी। ग्राहक ऑफिशियल वेबसाइट, मेन ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर और ब्रांड स्टोर से खरीद सकते हैं। इनमें खरीदारों को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट जैसे तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं।
- ट्यून बड्स 2- 9,499 रुपये
- ट्यून फ्लेक्स 2- 10,499 रुपये
- ट्यून बीम 2- 11,999 रुपये


Click it and Unblock the Notifications








