इलेक्ट्रिक मोटर और जेट फ्यूल की मदद से 880 किलोमीटर प्रति घंटा उड़ेगी कार
लंबी दूरी की यात्रा को आसान बनाने के लिए जल्द ही एक जेट-चालित कार आने वाली है जिसकी गति 880 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। जेट से चलने वाली यह कार नई दिल्ली से मुंबई की यात्रा दो घंटे से भी कम समय में पूरी कर लेगी।
पढ़ें: हाल ही लांच हुए माइक्रोमैक्स के 10 एंड्रायड स्मार्टफोन
इसे नीचे उतारने के लिए हाईवे को रनवे की तरह प्रयोग किया जा सकेगा। 'जीएफ 7' नामक इस वाहन की अवधारणा एयरोस्पेस उद्योग को समर्पित कैलिफोर्निया की डिजाइन और इंजीनियरिंग फर्म 'एयरबॉस एयरोस्पेस' के इंजीनियर ग्रेग ब्राउन तथा डेव फासेट के दिमाग की उपज है।

इस जेट-चालित कार में चार लोग यात्रा कर सकेंगे। इसमें हाईवे की गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और इसका टरबाइन इंजन की क्षमता 3,500 पाउंड होगी। इसका मतलब है कि यह 38,000 फीट और 880 किलोमीटर प्रति घंटा की चलने की क्षमता रखती है।
पढ़ें: अगर आपको हसना है तो देखिए ये तस्वीरें
गिजमैग रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राउन ने कहा, "आप इलेक्ट्रिक मोटर का प्रयोग करके इसे रनवे पर चलाकर जेट का ईंधन बचा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर टरबाइन इंजन चालू कर सकते हैं। उन्होंने बताया, "टरबाइन इंजन अतिरिक्त वैद्युत क्षमता और बैटरी चार्ज की क्षमता निर्माण करता है।" उम्मीद है कि यह जेट-चालित वाहन चार वर्षो में बनकर तैयार हो जाएगी।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications