5 रुपए में ऑनलाइन बिकेगा आम आदमी झाड़ू
आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता इतनी बढ़ चुकी है कि अब पार्टी का सिंबल झाड़ू ऑनलाइन मिलना शुरु हो गया है। ऑनलाइन शॉपिंग प्रोडेक्ट बेचने वाली ट्रेडस डॉट कॉम अपनी साइट में झाड़ू बेंच रही है। कंपनी का कहना है इस तरीके से वो भी आम आदमी की भष्ट्राचार मुक्त दिल्ली के अभियान में शामिल हो सकेगी।
कंपनी का कहना है वो शुरुआत के 1 हजार ऑर्डरों पर 5 रुपए का झाड़ू देगी इसके बाद 19 रुपए में ऑफर के तहत झाड़ू दिया जाएगा। ट्रेडस के सीईओ मुदित खोसला ने कहा कि झाड़ू बदलाव और ईमानदारी का प्रतीक बन गया है। आम आदमी पार्टी का स्लोगन है झाड़ू चलाओं बेईमान भगाओ, झाड़ू का सिंबल इसी लिए चुना गया ताकि देश की गंदगी को जड़ से निकाल फेंका जाए। दिल्ली में 15 सालों से क्रांग्रेस का राज था जिसे आप ने उखाड़ फेंका।

कैसे खरीदें ट्रेडस डॉट कॉम से आम आदमी पार्टी झाडूं
ट्रेडस डॉट कॉम से आप झाडू़ सबसे पहले ट्रेडस में अपना एक एकाउंट बनाएं जिसमें आपको अपना पता और फोन नंबर डालना भरना होगा। अगर आपका पहले से एकाउंट है तो जिस शहर के आप रहने वाले हैं उस शहर को सलेक्ट कर जितनी झाडूं आप मंगाना चाहते हैं उतनी क्वांटिटी सलेक्ट सकते हैं और नीचे दिए गए प्रोसीड ऑप्शन पर क्लिक करके आप जिस तरीके से पेमेंट करना चाहते हैं कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








