Jio 5G हो तो गया और 8 शहरों में उपलब्ध है, लेकिन क्या आपको अभी करना चाहिए 5G में अपग्रेड?

Jio 5G: Jio और Airtel अपनी अपनी 5G सेवाएं हर एक शहर, गांव और कस्बों में पेश करने के लिए तैयार है। और इसी योजना को आगे बढ़ाते हुए दोनों ही टेलीकॉम ऑपरेटर अभी तक कई शहरों में 5G सेवाएं पेश कर चुके है। ये बात तो किसी से नहीं छुपी है कि Jio अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर के मुकाबले सबसे तेज़ और अपनी 5G सेवा दूसरे शहरों में लॉन्च करने में सबसे आगे है।
10 जनवरी, 2023 Jio 5G और 8 शहरों में लॉन्च
10 जनवरी यानि की आज रिलायंस जियो ने अपनी 5G सेवा गुवाहाटी, बेलगाम, चेरतला, वारंगल, करीमनगर, हुबली-धारवाड़, मैंगलोर, और सोलापुर सहित 8 नए शहरों में पेश करने का ऐलान किया है। पर अब ये सवाल है कि क्या आपको अभी अपने फोन पर 5जी एक्टिवेट कर लेना चाहिए या थोड़ा समय और रुकना चाहिए?
क्या लोग 5G सर्विस से नहीं है खुश?
इन शहरों से पहले कई और शहरों में 5G पेश किया जा चुका है और कई लोगो ने अपने फोन को 5G में एक्टिवेट भी कर लिया है, पर ऐसा लग नहीं रहा कि लोग 5G सर्विस से खुश है क्योंकि वे न केवल डेटा जल्दी खत्म होने की शिकायत कर रहे हैं, बल्कि कॉल ड्रॉप की समस्या का भी सामना कर रहे हैं। कई लोगों को 4G पर वापस स्विच करना पड़ता है। इतना ही नहीं कॉल ड्रॉप की समस्या अच्छे नेटवर्क एरिया में भी होती है। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसका हाल ही में 5G में स्विच करने वाले अधिकांश लोग सामना कर रहे हैं।
कैसे कर सकते है 5G नेटवर्क में अपग्रेड
यदि आप 5G नेटवर्क में अपग्रेड करना चाहते हैं, तो आपको नै सिम की जरूरत तो बिल्कुल नहीं होगी आपको बस कुछ सेटिंग्स बदलने की आवश्यकता होगी। आपको बस सेटिंग मेन्यू में जाना होगा > नेटवर्क सेटिंग में जाना होगा > और फिर 5G पर स्विच करना होगा। अगर आपके एरिया में Jio 5G उपलब्ध है, तो आप अपने फोन पर 5G का उपयोग कर पाएंगे।
Jio 5G देश भर के 90+ शहरों में उपलब्ध है
- 4 अक्टूबर, 2022: दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, कोलकाता
- 22 अक्टूबर, 2022: नाथद्वारा, चेन्नई
- 10 नवंबर, 2022: बेंगलुरु, हैदराबाद
- 11 नवंबर, 2022: गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद
- 23 नवंबर, 2022: पुणे
- 25 नवंबर, 2022: गुजरात के 33 जिले
- 14 दिसंबर, 2022: उज्जैन के मंदिर
- 20 दिसंबर, 2022: कोच्चि, गुरुवायुर मंदिर
- 26 दिसंबर, 2022: तिरुमाला, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, गुंटूर,
- 28 दिसंबर, 2022: लखनऊ, त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरार, डेराबस्सी
- 29 दिसंबर, 2022: भोपाल, इंदौर
- 5 जनवरी, 2023: भुवनेश्वर, कटक
- 6 जनवरी, 2023: जबलपुर, ग्वालियर, लुधियाना, सिलीगुड़ी
- 7 जनवरी, 2023: जयपुर, जोधपुर, उदयपुर
- 9 जनवरी, 2023: आगरा, कानपूर, मीरुत, प्रयागराज, तिरुपति, नेल्लोरे,कोष़िक्कोड,त्रिशूर, नागपुर, अहमदनगर
- 10 जनवरी, 2023: गुवाहाटी, हुबली-धारवाड़, मंगलौर, बेलगाम, चेरतला, वारंगल, करीमनगर, सोलापूर


Click it and Unblock the Notifications








