Home
News

जियो ने रचा इतिहास, UP के सभी जिलों में पहुंचा JIO 5G नेटवर्क

JIO 5G: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में जियो 5जी नेटवर्क पहुंचा कर जियो ने रिकॉर्ड बना दिया है। इतना ही नहीं रिलायंस जियो की मानें तो वे सभी जिला मुख्‍यालयों को 5G नेटवर्क से देने वाला इकलौता ऑपरेटर है। आपको बता दें, फरवरी में प्रदेश में आयोजित यूपी-इन्वेस्टर समिट के दौरान मुकेश अंबानी ने राज्‍य के सभी जिला मुख्‍यालयों और प्रमुख शहरों को 5जी नेटवर्क से जोड़ने का वादा किया था, जिसे उन्होंने महज 4 महीनों के अंदर ही पूरा कर दिया गया है।

जियो यूजर्स की पहली पसंद बनकर सामने आया

कंपनी का कहना है कि, 5G को देश में लॉन्च हुए अभी महज 8 महीने ही हुए हैं। ऐसे में देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य के सभी जिला मुख्यालयों को 5G से जोड़ना एक बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही JIO का कहना है कि, यूपी के हर हिस्से को जल्द ही 5G कवरेज के दायरे ले लिया जाएगा। अपने इस उपलब्धि पर जियो के प्रवक्ता ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि, प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय, जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ गए हैं। उत्तर प्रदेश में जियो यूजर्स की पहली पसंद बनकर सामने आई है।

जियो ने रचा इतिहास, UP के सभी जिलों में पहुंचा JIO 5G नेटवर्क

700 MHz बैंड में स्पेक्ट्रम खरीदने वाली जियो पहली कंपनी

आपको बता दें, जियो यूजर्स को घर और दफ्तर में तगडे कवरेज के लिए कंपनी ने 3500 MHz और प्रीमियम 700 MHz बैंड में 5जी स्पेक्ट्रम बैंड खरीदा है। सबसे अहम बात यह है कि, रिलायंस जियो 700 MHz बैंड में स्पेक्ट्रम खरीदने वाली इकलौती कंपनी है।

यूपी के 525 शहरों और कस्बों में जियो ट्रू 5जी सर्विस उपलब्ध है। जिनमें कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या ,रामपुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर जैसे सभी प्रमुख शहरों को शामिल किया गया है।

आपको बताते चलें कि, इस उपलब्धि से खुश होकर जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से कनेक्ट करने के लिए कंपनी ने अपने ग्राहकों को 'जियो वेलकम ऑफर' के तहत आमंत्रित किया है। जिसके तहत प्रदेश के सभी 525 शहरों और कस्बों में आमंत्रित यूजर्स को बिना किसी लागत के 1 GBPS + की स्पीड पर अनलिमिटेड 5G डेटा दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio has created a new record by providing Jio 5G network to all 75 districts of Uttar Pradesh, the country's largest state. The company says that every part of UP will soon be covered under 5G coverage.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X