Jio 5G अब 365 शहरों में उपलब्ध, जाने अपने शहर के नाम

Reliance Jio ने देश भर के 34 नए शहरों में अपनी True 5G सर्विस की शुरुआत की अनाउंसमेंट किया है। कंपनी का दावा है कि इनमें से ज्यादा शहरों में फ्यूचरिस्टिक और अग्रणी True 5G सर्विस का विस्तार करने वाला पहला टेलीकॉम ऑपरेटर बनकर Jio भारत के डिजिटल परिवर्तन की दिशा में काम कर रहा है। जियो लगातार भारत के सभी शहरो में तेजी से जियो 5जी को बढ़ावा दे रहा है। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि जियो 2023 के खत्म होने से पहले ही सभी शहरो में 5जी सर्विस को शुरू कर देगा।
Jio True 5G इन शहरों में लॉन्च
Jio True 5G अब 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 34 शहरों में उपलब्ध होगा, जिनमें अमलापुरम, धर्मवरम, कवाली, तनुकु, तुनी, विनुकोंडा (आंध्र प्रदेश), भिवानी, जींद, कैथल, रेवाड़ी (हरियाणा), धर्मशाला, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) शामिल हैं। बारामूला, कठुआ, कटरा, सोपोर (जम्मू और कश्मीर), हावेरी, कारवार, रानीबेन्नूर (कर्नाटक), अत्तिंगल (केरल), तुरा (मेघालय), भवानीपटना, जटानी, खोरधा, सुंदरगढ़ (ओडिशा), अम्बुर, चिदंबरम, नमक्कल, पुदुक्कोट्टई, रामनाथपुरम, शिवकाशी, तिरुचेंगोडे, विलुप्पुरम (तमिलनाडु), सूर्यापेट (तेलंगाना) शामिल है ।

लॉन्च पर बात करते हुए, Jio के प्रवक्ता ने कहा, "हमें इन 34 शहरों में Jio True 5G को रोलआउट करने पर गर्व है। यह इन शहरों में लाखों Jio यूजर्स Jio True 5G तकनीक का लाभ लेना शुरू कर देंगे। जियो के इंजीनियर हर भारतीय तक ट्रू-5जी पहुंचाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं, ताकि परिवर्तनकारी शक्ति और इस तकनीक के घातीय लाभों को देश के प्रत्येक नागरिक द्वारा अनुभव किया जा सके।
Reliance Jio का पोस्टपेड प्लान
Reliance Jio ने बताया कि Jio Plus के एक हिस्से के रूप में उसके दो पोस्टपेड प्लान आपको परिवार के 3 सदस्यों को जोड़ने की सुविधा देंगे। जिसमें 399 रुपये और 699 रुपये के पोस्टपेड प्लान शामिल हैं। कुल 4 कनेक्शन के साथ, Jio एयरटेल को टक्कर देने चाहता है, क्योकि एयरटेल कुछ समय से ऐड-ऑन पोस्टपेड कनेक्शन की पेशकश कर रहा है। Jio का कहना है कि आपके पोस्टपेड खाते में परिवार के सदस्यों को जोड़ने से आपको नि: शुल्क परीक्षण के तहत एक महीने की फ्री सर्विस मिलेंगी।


Click it and Unblock the Notifications








