दिवाली से पहले लॉन्च हो सकता है जियो 5जी फोन, कीमत जानकर चौंक जाएँगे
- दिवाली से पहले लॉन्च किया जा सकता है जियो 5G मोबाइल।
- कीमत सिर्फ 3600 रुपए हो सकती है।
- हो सकती है 5G Jio Phone की प्री-बुकिंग।
आजकल भारत में 5G स्मार्टफोन के चर्चे काफी ज्यादा हो रहे है और मार्केट में कई कंपनियों ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। अब Jio भी जियो 5जी फोन जल्द ही लाने जा रहा है। कहा जा रहा है कि दीपावली से पहले जियो और गूगल मिलकर भारत में 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर देंगे जिसकी कीमत भी सबसे कम होगी।

कहा जा रहा है कि, आगामी रिलायंस एजीएम में इस 5जी स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है और अभी अफवाहें यह भी है कि इस जियो 5जी फोन में क्या-क्या फीचर्स मिल सकते है उसकी भी खबरें फैल रही है।
हाल फिलहाल 5G Jio Phone उन अपेक्षित प्रॉडक्ट में से एक है जिनका इंतजार आज करोड़ों लोग कर रहे है। पिछले साल Google ने पुष्टि की थी कि वह भारत में एक किफायती 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए Reliance Jio के साथ मिलकर काम कर रहा है। टेलीकॉम इस स्मार्टफोन को 24 जून के इवेंट के दौरान लॉन्च कर सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए, हमने 5जी जियो फोन के बारे में कुछ जानकारी इकट्ठी की है।
कब लॉन्च होगा Google-Jio 5G Phone
रिपोर्ट्स की मानें तो रिलायंस जियो और गूगल इस 5जी मोबाइल को आगामी दिवाली से पहले या उसके आसपास लॉन्च कर सकता है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आयी लेकिन 24 जून को मुकेश अंबानी AGM यानी Annual General Meeting में इसकी घोषणा कर सकते है। पिछले साल अंबानी ने यह घोषणा की थी जियो सबसे किफ़ायती 5G इंडिया में लॉन्च करेगा। इसके बाद गूगल ने भागीदारी करते हुए कहा कि जियो और गूगल मिलकर भारत में सबसे कम दामों में 5जी स्मार्टफोन को लॉन्च करेंगे।
कीमत क्या हो सकती है जियो 5जी फोन की
यदि हम रिलायंस जियो के इस आगामी 5जी फोन की कीमत की बात करें तो कयास लगाए जा रहे है कि इसकी कीमत करीब 3,600 रुपए से भी कम हो सकती है और इसके लिए प्री-बुकिंग के प्रोसेस से भी गुजरना होगा। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


Click it and Unblock the Notifications







