Home
News

Jio 5G Launch Date: भारत में लॉन्च डेट से लेकर Sim, और Internet स्पीड Trail की पूरी जानकारी

Jio भारत में 5G टेक्नोलॉजी को लॉन्च करने की पूरी तैयारी में हैं और उम्मीद की जा रही है कि रिलायंस जियो भारत में 5G सर्विस को लॉन्च करने वाले पहले दूरसंचार ऑपरेटरों में से एक है। यदि दूरसंचार विभाग (DoT) की अधिसूचना की मानें, तो 5G सर्विसेज इस वर्ष के अंत में पूरे भारत के 13 शहरों में उपलब्ध हो जाएगी। और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जा रहा है कि Jio 5G (जियो 5जी) पूरी तरह से भारत में बना है और 1Gbps से भी ज्यादा स्पीड दे सकता है। तो आइए आज हम इस आर्टिकल में जानते हैं यहां Jio 5G लॉन्च डेट, Jio 5G सिम, ट्रायल इत्यादि के बारे में।

Jio 5G Launch Date: भारत में लॉन्च डेट से लेकर पूरी जानकारी

भारत में Jio 5G सर्विस लॉन्च कब होगी?

भारत में Jio 5G की लॉन्च की तारीख की अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन टेल्को को भरोसा है कि यह देश में 5G सर्विस को शुरू करने वाला पहला मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर होगा। इसका मतलब है कि Jio को एयरटेल को हराना होगा, जो स्पेक्ट्रम नीलामी के 2-3 महीने बाद अपनी 5G सर्विसेज को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी इसी महीने होने वाली है, तो उम्मीद की जा सकती है कि Jio 5G भारत में सितंबर की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है।

इन शहरों से शुरुआत होगी Jio 5G सर्विस की

रिलायंस जियो देश के 1,000 शहरों के लिए 5G रोलआउट करने की पूरी तैयारी में हैं जिसमें सबसे पहले दिल्ली, गुरुग्राम, बेंगलुरु, कोलकाता, चंडीगढ़, जामनगर, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे और गांधीनगर सहित 13 शहरों में उपलब्ध होगा।

Jio 5G की स्पीड क्या होगी?

जानकारी के लिए आपको एक बार फिर बता दें कि Jio 5G को भारत में ही तैयारी किया गया है टेस्टिंग के दौरान 1Gbps से ज्यादा की स्पीड प्राप्त करने में सफल रहा है। हालांकि, जब इसको रोल आउट किया जाएगा तो स्पीड में भिन्नता देखने को मिल सकती हैं।

Jio 5G Sim Card - जियो 5जी सिम कार्ड

अब आप सोच रहें हैं कि सिम कार्ड कैसे क्या होंगे, तो आपको बता दें कि नेटवर्क के लाइव होते ही Jio 5G सिम कार्ड मार्केट में उपलब्ध कराए जाएंगे; हालाँकि, यदि आपके पास Jio 4G सिम है तो आपको शायद उनकी आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि ज्यादातर 5G सर्विसेज 4G LTE सिम के साथ होती हैं।

Jio 5G के प्लान्स की कीमत

Jio 5G प्लान्स की कीमतों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि उनकी कीमत 4G जितनी ही हो सकती है।

Jio 5G Launch Date: भारत में लॉन्च डेट से लेकर पूरी जानकारी

Jio 5G का ट्रायल

Jio ने घोषणा की है कि उसने आठ राज्यों में व्यापक रूप से 5G फील्ड ट्रायल्स को सफलतापूर्वक पूरा किया है। टेल्को ने नेटवर्क पर M-MIMO, मैक्रो, आउटडोर और इंडोर स्मॉल सेल सहित प्रोडक्ट्स के एक व्यापक सूट का ट्रायल किया और 1.5 Gbps की स्पीड प्राप्त की है।

तो Jio 5G सर्विस के लॉन्च होने के बाद यूजर्स और ज्यादा स्पीड में इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। 5G में यूजर्स चंद मिनटों में कोई भी बड़ी से बड़ी फाइल डाउनलोड या अपलोड करने में सक्षम होंगे लेकिन इसके लिए आपके पास एक 5G सक्षम स्मार्टफोन भी जरूरी होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio is all set to launch Jio 5G technology in India and Jio is expected to be one of the first telecom operators to launch 5G service in India. 5G services will be available in 13 cities across India by the end of this year.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X