Home
News

Jio Air Fiber आज होगा लॉन्च , कितनी होगी कीमत, पहले ही जान लीजिए नई सर्विस के बारे में सबकुछ

Jio AirFiber launch: रिलायंस जियो (Reliance Jio) आज इंटरनेट की दुनिया में धमाका करते हुए अपना Jio Air Fiber लॉन्च करने जा रही है। रिलायंस ने इस साल हुई अपनी AGM में Jio AirFiber की लॉन्च की डेट का खुलासा किया था। यह कंपनी की नई वायरलेस इंटरनेट सर्विस सेवा है, जिसे Jio AirFiber नाम दिया गया है। कंपनी ने इसे पोर्टेबल वायरलेस इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड करने के लिए डिजाइन किया है। जिसे यूजर इजली ऑफिस , घर या फिर कहीं इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे यूजर को 1.5Gbps तक की स्पीड मिलेगी। तो चलिए आपको इसकी कीमत से लेकर सभी डिटेल्स बताते हैं।

जानें क्या है जियो एयर फाइबर

आपको बता दें, जियो एयरफाइबर (jio air fiber) लोगों तक वायरलेस इंटरनेट पहुंचाने का एक नया तरीका है। जहां ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी नहीं पहुंचाई जा पाती है। उन एरिया में इसकी मदद से इंटरनेट सर्विस को पहुंचाया जा रहा है। इसे आप फोन का नहीं बल्कि ब्रॉडबैंड सर्विस का भी अल्टरनेटिव मान सकते हैं। इसमें यूजर्स को 1Gbps से ज्यादा की स्पीड मिलेगी, जो फिलहाल मोबाइल पर नहीं मिलती है। जियो की मानें तो Jio AirFiber ना सिर्फ कॉम्पैक्ट है, बल्कि इसका सेटअप भी बहुत आसान है। यूजर को इसे सिर्फ पल्ग-इन करना होगा और इसे ऑन करना होगा। और फिर आपका काम हो जाएगा।

Jio Air Fiber आज होगा लॉन्च , कितनी होगी कीमत, पहले ही जान लें सबकुछ

20 करोड़ घरों तक पहुंचेगा कनेक्शन

रिलायंस ने अपनी 46वीं AGM मीटिंग में जियो एयर फाइबर को लेकर जानकारी देते हुए, बताया था कि इस डिवाइस के जरिए कंपनी 20 करोड़ घरों में इंटरनेट की फैसलिटी पहुंचाने वाली है। लॉन्च होने के बाद जियो ने हर दिन 1.5 लगाने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी का कहना है कि, जिया फाइबर इंटरनेट की दुनिया में नया बदलाव लाएगी। इसकी कीमत की बात करें तो कंपनी ने फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया है, लेकिन 5 हजार से लेकर 6 हजार के बीच में मार्केट में इसे लाए जाने की उम्मीद है।

इन यूजर्स मिलेगा लाभ

अभी भी भारत के कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां आसानी से बॉडबैंड कनेक्टिविटी नहीं पहुंचाई जा सकती है। ऐसे में वहां के यूजर्स को Jio Air Fiber की मदद से 5जी इंटरनेट स्पीड दिया जा सकेगा। इस डिवाइस में जियो 5जी सिम कार्ड लगाना होगा और यह Jio True 5G इकोसिसिटम का हिस्सा बनेगा। इसके कई वेरियंट और प्लान्स को कंपनी अपने यूजर्स के लिए लॉन्च कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio is going to launch Jio Air Fiber today on the day of Ganesh Chaturthi. With this device you can get data up to 1Gbps. Jio Air Fiber will be a portable device which you can comfortably shift from one place to another.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X