Home
News

Jio AirFiber इन 8 शहरों में हुआ लॉन्च , 599 रुपये से शुरू प्लान, यहां देखें प्लान्स की पूरी लिस्ट

Jio AirFiber Price: आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, रिलायंस जियो ने अपनी नई सर्विस जियो एयरफाइबर (Jio AirFiber) को लॉन्च कर दिया है। इसे प्लान की शुरूआती कीमत 599 रुपये है। फिलहाल जियो की इस सर्विस को 8 मेट्रो शहरों में शुरू किया गया है। जिसका आगे चलकर धीरे-धीरे विस्तार किया जाएगा। आपको बता दें, इस सर्विस के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। कस्टमर्स jio की ऑफिशियल वेबसाइट और जियो स्टोर से इस सर्विस को खुद के लिए बुक कर सकते हैं। आइए इस सर्विस के बारे में डिटेल्स जानते हैं।
गौरतलब है कि, कंपनी ने अगस्त में आयोजित अपने Reliance AGM 2023 में इस नई इंटरनेट सर्विस का ऐलान किया था। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया था कि, गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi ) के दिन इस डिवाइस को देश में लॉन्च किया जाएगा।

इन शहरों में हुआ लॉन्च

Jio Airfiber को कंपनी ने देश के 8 मेट्रो शहरों में उपलब्ध कराया है। जिनमें दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद, मुंबई , पुणे बेंगलुरू, चेन्नई और कोलकाता को शामिल किया गया है।

प्लान्स डिटेल्स

कंपनी ने जियो एयर फाइबर सर्विस के प्लान्स को दो वेरिएंट्स में पेश किया है। जिसमे आपको AirFiber और AirFiber Max प्लान्स मिलेगा। इसमें कस्टमर्स को 1Gbps तक की स्पीड मिलेगी। आपको बता दें, AirFiber प्लान्स में कस्टमर 30Mbps और 100Mbps की स्पीड का लाभ ले सकेगा। वहीं AirFiber Max में कस्टमर्स को 300Mbps, 500Mbps और 1Gbps की स्पीड दी जा रही है।

Jio AirFiber इन 8 शहरों में हुआ लॉन्च , 599 रुपये से  शुरू प्लान, जाने

Jio AirFiber Rs 599 प्लान

ये सबसे कम कीमत वाला प्लन है। जो मात्र 599 रुपये का है। आपको ये बता दें, कि इसमें यूजर को GST अलग से देना होगा। इसके अलावा यूजर को 30Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा, SonyLIV, Zee5 , Disney+Hotstar सहित 11 अन्य OTT का भी एक्सेस मिलेगा। ये प्लान 6 महीने और 12 महीने के लिए लिया जा सकता है।

Jio AirFiber Rs 899 वाला प्लान

इसमें भी यूजर को GST अलग से देना होगा। इसमें 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिल रहा है। ये प्लान भी 6 महीने और 12 महीने के लिए लिया जा सकता हैं। इसमें भी कंपनी अपने ग्राहकों को OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दे रही है।

Jio AirFiber Rs 1,199 वाला प्लान

इस प्लान में यूजर्स को 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिल रहा है। इसमे GST को शामिल किया गया है। इसमें यूजर को Amazon Prime Video, Netflix, Disney+ Hotstar सहित 13 अन्य एप्स का एक्सेस मिल रहा है।

Jio AirFiber Max Rs 1,499 वाला प्लान

इसके तहत यूजर्स को 300Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी कस्टमर Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, Netflix सहित 13 अन्य ऐप्स के एक्सेस का लाभ ले सकेगा।इसमं यूजर को अलग से GST नहीं देना होगा।. इस प्लान को 6 महीने और 12 महीने के लिए खरीदा जा सकता है।

Jio AirFiber Max Rs 2,499 Plan

इस प्लान में यूजर्स को 500Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। कंपनी इस प्लान के तहत अपने ग्राहकों को Netflix, Disney+ Hotstar , Amazon Prime Video और दूसरे ऐप्स का एक्सेस दे रही है।

Jio AirFiber Max Rs 3,999 वाला प्लान

Jio AirFiber Max Rs 3,999 सबसे महंगा प्लान है। इसमें यूजर्स को 1Gbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इसके अलावा कई ऐप्स के एक्सेस भी मिल रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio AirFiber service has been launched in 8 metro cities. This includes Delhi, Hyderabad, Ahmedabad, Mumbai, Pune Bengaluru, Chennai and Kolkata.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X