Home
News

Jio AirFiber अब 115 भारतीय शहरों में खरीदने के लिए उपलब्ध, जाने प्लान और कीमत

Jio AirFiber,Reliance Jio की 5G फिक्स्ड-वायरलेस एक्सेस सर्विस , अब 115 भारतीय शहरों में उपलब्ध है। सितंबर 2023 में लॉन्च किया गया, Jio AirFiber उन एरिया में फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रोवाइट करता है जहां वायर्ड कनेक्शन तक पहुंचना मुश्किल है। यह पोर्टेबल वायरलेस इंटरनेट सर्विस 1.5 जीबीपीएस तक की स्पीड के साथ आवासीय और कार्यालय दोनों यूज के लिए डिजाइन की गई है।

Jio AirFiber अब 115 भारतीय शहरों में खरीदने के लिए उपलब्ध, जाने प्लान

Jio AirFiber की उपलब्धता

Reliance Jio ने 19 सितंबर, 2023 को 8 शहरों से शुरुआत करते हुए अपनी एयरफाइबर सर्विस शुरू की। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, बहुत कम समय में, यह सर्विस गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली और आंध्र प्रदेश के साथ कई राज्यों के 115 से ज्यादा शहरों में फैल।

आंध्र प्रदेश में, एयरफाइबर विजयवाड़ा, तिरुपति और विशाखापत्तनम जैसे प्रमुख शहरों में उपलब्ध है। महाराष्ट्र में, यह मुंबई, पुणे, नागपुर, नांदेड़ और नासिक में उपलब्ध है। यह सर्विस अन्य राज्यों के कई शहरों में भी उपलब्ध है।

रिलायंस जियो ने 2023 के लास्ट से पहले और भी ज्यादा शहरों में एयरफाइबर का विस्तार करने प्लान बनाया है। यह चेक करने के लिए कि आपके एरिया में एयरफाइबर उपलब्ध है या नहीं, रिलायंस जियो वेबसाइट पर जा कर कर सकते हैं।

जियो एयरफाइबर की कीमत

Jio AirFiber सर्विस दो प्लान के साथ पेश किया गया है, जिसमें AirFiber और AirFiber Max शामिल है। यह जानना जरुरी है कि 1000 रुपये का इंस्टॉलेशन चार्ज लागू होता है, लेकिन 12 महीने का प्लान चुनने वाले यूजर्स के लिए इस चार्ज से छूट दी गई है।

AirFiber प्लान

1 - तीन प्लान की कीमत 599, 899 और 1199 रुपये हर महिने है।
2 - इंटरनेट की स्पीड 100 Mbps तक है।
3 - 550 से ज्यादा डिजिटल चैनलों और 14 ओटीटी ऐप्स तक पहुंच शामिल है।
4 - 1199 रुपये के प्लान में Netflix, Amazon Prime और JioCinema प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन शामिल है।

AirFiber Max प्लान

1 - इन तीन प्लान की कीमत 1499,2499 और 3999 रुपये हर महिने के हैं।
2 - धमाकेदार इंटरनेट स्पीड 1 जीबीपीएस तक।
3 - नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और जियोसिनेमा प्रीमियम के साथ 550 से ज्यादा डिजिटल चैनलों और 14 ओटीटी ऐप्स तक पहुंच शामिल है।
4 - यह प्लान चुनिंदा क्षेत्रों में उपलब्ध है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio AirFiber service is offered with two plans, which include AirFiber and AirFiber Max. It is important to know that an installation charge of Rs 1000 applies, but this charge is waived off for users who choose the 12 month plan.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X