Jio AirFiber vs Airtel AirFiber दोनों में कौन है सस्ता, किसे खरीदना होगा फायदेमंद, यहां जानें
Jio AirFiber vs Airtel AirFiber : Jio ने आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, गणेश चतुर्थी के अवसर पर 19 सितंबर को जियो एयर फाइबर को देश के 8 शहरों में लॉन्च किया है। जिसमें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई , पुणे, कोलकाता और अहमदाबाद को शामिल किया गया है। जियो एयर फाइबर के प्लान की शुरुआत मात्र 599 रुपये से होती है। जियो के इस नए फाइबर सर्विस का सीधा मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद एयरटेल एक्स्ट्रीम एयरफाइबर (Airtel Xstream AirFiber) से माना जा रहा है। दोनों कंपनियों के यूजर्स इस डिवाइस की मदद से वायरलेस इंटरनेट सर्विस का लाभ ले सकते हैं। तो चलिए आगे इन दोनों में कौन सा डिवाइस सस्ता है, और किसे खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है, डिटेल्स जानते हैं।
Jio AirFiber Plans की कीमत
जियो ने एयर फाइबर और एयर फाइबर मैक्स नाम के दो प्लान को पेश किया है। एयर फाइबर प्लान के तहत यूजर्स को दो तरह की स्पीड के प्लान मिलेंगे। पहला 30MBPS और दूसरा 100 MBPS । कंपनी ने 30 MBPS प्लान की कीमत 599 रुपये तय किया है। वहीं 100MBPS वाले प्लान की कीमत 899 रुपये है। इन दोनों प्लान्स में कंपनी अपने ग्राहकों को 550 से अधिक डिजिटल चैनल और 14 एंटरटेनमेंट एप्प का एक्सेस दे रही है।
इसके अलावा एयर फाइबर प्लान के तहत कंपनी ने 100 एमबीपीएस स्पीड वाला एक 1199 रुपये का भी प्लान बाजार में पेश किया है। जिसमें 599 रुपये वाले चैनल और एप्स के साथ ही साथ Netflix, Amazon और jio Cinema जैसे प्रीमियम एप्स का भी एक्सेस मिल रहा है।
जियो एयरफाइबर मैक्स प्लान कीमत
जियो एयरफाइबर मैक्स प्लान उन कस्टमर्स के लिए है, जिन्हें हाई इंटरनेट की स्पीड की जरूरत रहती है। इसके तहत कंपनी ने तीन प्लान को पेश किया है। जिसमें 300 MBPS से लेकर 1000MBPS यानि कि, 1GBPS तक के स्पीड मिलेगी। पहला 1499 रुपये में 300 MBPS की स्पीड मिलेगी। दूसरा 2499 रुपये वाले प्लान में 500MBPS तक की स्पीड मिलेगी और तीसरा 3999 रुपये वाले प्लान में यूजर को 1 GBPS की स्पीड मिलेगी। मैक्स में शामिल तीनों प्लान्स के साथ यूजर्स को 550 से ज्यादे डिजिटल चैनल, 14 एंटरटेनमेंट एप्प और Netflix, Amazon और jio Cinema एप्स मिलेंगे।

एयरटेल एक्स्ट्रीम फाइबर प्लान
एयरटेल ने फिलहाल एक्स्ट्रीम फाइबर को दिल्ली और मुंबई में ही लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी Xstream AirFiber सर्विस के लिए अभी एक ही प्लान को उपलब्ध कराया है। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, एयरटेल एक्सट्रीम एयर फाइबर Wi-Fi राउटर से दो गुना स्पीड देता है। एयरटेल एयर फाइबर के 6 महीने वाले प्लान को आप 7,733 रुपये में खरीद सकते हैं। जिसमें आपको अलग से GST देना होगा। इस प्लान के तहत 2500 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट को भी एड किया गया है। ऐसे में यूजर को पहली बार 7,733 रुपये का भुगतान करना होगा और अगले 6 महीने के लिए उसे केवल 4,435 रुपये देने होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








