Home
News

Jio, Airtel और Vi पर फ्री में आईपीएल देखना चाहते हैं, तो ये हैं बेस्ट क्रिकेट पैक

Airtel, Reliance Jio और Vodafone Idea ने हाल ही में अपने आईपीएल क्रिकेट पैक में बदलाव किए हैं। दरअसल, सभी टेलिकॉम ऑपरेटर्स ने सभी प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। लेकिन फिर भी, अगर आप 1000 रुपये से कम के टेलीकॉम ऑपरेटरों के प्रीपेड पैक के माध्यम से आईपीएल मैच देखना चाहते हैं, तो हमने यहाँ वो सभी प्लान्स बताए हैं।

Jio, Airtel और Vi पर फ्री में आईपीएल देखना चाहते हैं, तो ये हैं बेस्ट क्रिकेट पैक

Jio, Airtel और Vi के ये है बेस्ट आईपीएल पैक

Reliance Jio का आईपीएल पैक

रिलायंस जियो एक ही सेगमेंट के तहत तीन पैक पेश करता है। इन पैक्स की कीमत आपको क्रमश: 499 रुपये, 666 रुपये और 888 रुपये होगी। जियो के पहले क्रिकेट पैक की कीमत 499 रुपये है, जहां यूजर्स को हर दिन 3GB डेटा, 6GB एक्स्ट्रा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 28 दिनों के लिए प्रति दिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इसके अलावा, सभी यूजर्स को एक साल के लिए सभी Jio ऐप्स और Disney+ Hotstar का एक्सेस भी मिलता है।

666 रुपये के प्लान में 56 दिनों के लिए प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है। यह पैक प्रतिदिन 100 संदेश, अनलिमिटेड कॉलिंग और Jio ऐप्स एक्सेस प्रदान करता है। साथ ही यह प्लान आपको एक साल के लिए Disney+ Hotstar ऐप का एक्सेस भी ऑफर करता है। सबसे महंगे पैक की कीमत 888 रुपये है, जहां यूजर्स को 2GB प्रति दिन +5GB एक्सट्रा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, मैसेज और Disney+ Hotstar ऐप का एक्सेस मिलता है।

Airtel का आईपीएल पैक

एयरटेल इस सेगमेंट के तहत केवल दो पैक पेश करता है, जिनकी कीमत 499 रुपये और 699 रुपये है। 499 रुपये में 28 दिनों के लिए प्रति दिन 3GB डेटा मिलता है। यह पैक Amazon Prime और Disney+ Hotstar से बेनीफिट के साथ आता है।

इसके अलावा यूजर्स को तीन महीने के लिए अपोलो 24/7 सर्कल, फ्री हेलो ट्यून्स, Wynk म्यूजिक, शॉ एकेडमी कोर्स और फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक मिलता है। 699 रुपये के पैक में 2GB डेटा और 56 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग बेनीफिट मिलता है।

Vodafone Idea का आईपीएल पैक

वोडाफोन आइडिया तीन पैक प्रदान कर रहा है, जिनकी कीमत 501 रुपये, 601 रुपये और 701 रुपये है। ये पैक हर दिन 3GB डेटा और 75GB डेटा शिप करते हैं। इसमें एक साल के लिए Disney+ Hotstar शामिल है, जबकि फ्री कॉलिंग केवल 601 रुपये और 701 रुपये के पैक के साथ आती है। ये पैक 28 और 56 दिनों के लिए वैलिड हैं। इस प्रकार आप अपने पसंदीदा टेलीकॉम ऑपरेटर पर अब आईपीएल का फ्री में मजा उठा सकते है बिना एक्स्ट्रा पैसा खर्च किए।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio, Airtel and Vi best IPL Cricket Packs Under Rs 1000
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X