Jio, Voda को पछाड़ने के लिए एयरटेल का नया रेफर प्रोग्राम
भारतीय एयरटेल आए दिन अपने यूजर्स के लिए नए-नए पोस्टपेड प्लान और प्रीपेड प्लान निकालती रहती है। जिसके चलते काफी संख्या में इस टेलिकॉम कंपनी से जुड़े हुए हैं। इस बार कंपनी ने कुछ अलग करने का सोचा है। जिससे यूजर्स को फायदा पहुंच सके। भारतीय एयरटेल अब अपना referral programme लेकर आया है।

इस प्रोग्राम के अंदर एयरटेल यूजर्स को पोस्टपेड बिल में 150 रुपये तक का डिस्काउंट भी दे रही है। बता दें, इस डिस्काउंट को पाने के लिए यूजर्स को रेफर करना होगा, जिसके बाद कंपनी यूजर के बिल में 150 रुपये का डिस्काउंट कूपन दे देगी। यह कूपन यूजर्स को My Airtel app में दिया जाएगा। जिसका इस्तेमाल बाद में किया जा सकता है। नया referral programme केवल My Airtel app से ही लिया जा सकता है, क्योंकि कंपनी यूजर्स को ऐप से रेफ़रल लिंक जनरेट करने की परमिशन दे रहा है। एयरटेल के नए programme को यूजर्स के लिए लागू कर दिया गया है।
एयरटेल का नया Referral programme
एयरटेल का नया referral programme काफी आसान थ्री-स्टेप प्रोसेस है। जिससे यूजर और उसके दोस्त को कंपनी द्वारा 150 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। बता दें, ये बिल डिस्काउंट कूपन आपके My Airtel app में 50 रुपये के तीन कूपन में दिए जाएंगे। 24 घंटे के भीतर आपके मित्र के एयरटेल पोस्टपेड कनेक्शन के सफल कनेक्शन के बाद 24 घंटों के भीतर यह कूपन दिया जाएगा।
हालांकि कंपनी का कहना है कि यूजर्स अपने रेफरल कोड को कई सारें यूजर्स के साथ भी शेयर कर सकते हैं, लेकिन डिस्काउंट कोड केवल दस सफल रेफरल के लिए दिया जाएगा। बता दें, डिस्काउंट कूपन केवल रेफरर की रजिस्टर नंबर के बिल पेमेंट या सिर्फ My Airtel app के माध्यम से रेफरी पर लागू होंगे।
किसी व्यक्ति को कैसे रेफर करें
सबसे पहले, यह प्रोग्राम सिर्फ एयरटेल पोस्टपेड यूजर्स के लिए लागू होता है। यूजर्स को Google Play Store या Apple App Store से My Airtel app डाउनलोड करना होगा। My Airtel app डाउनलोड करने के बाद ऐप के अंदर दिए गए नोटिफिकेशन एरिया की जांच करें। नोटिफिकेशन एरिया में एयरटेल पोस्टपेड रेफ़रल प्लान की सारी नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है। दिए गए नोटिफिकेशन पर क्लिक करने के बाद ऐप आपको उस पेज पर लेकर जाएगा, जहां आप अपना referral link जनरेट कर सकते हैं।
लिंक जनरेट होने के बाद उसे अपने दोस्त के साथ शेयर करें। अगर आपको दोस्त लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन प्रोसेस को पूरा करता है तो, एक एयरटेल कार्यकारी अापके घर जायेगा और एयरटेल पोस्टपेड कनेक्शन एक्टिविटी पूरा करेगा। एक्टिवेशन के 24 घंटों के अंदर आप दोनों को My Airtel app में 150 रुपये का डिस्काउंट कूपन दिया जाएगा।
पोस्टपेड यूजर बेस बढ़ाने की तैयारी
एयरटेल का एआरपीयू डुबकी लगा रहा है। जिसे कंपनी सिर्फ पोस्टपेड यूजर्स को जोड़कर ही बढ़ा सकती है। हाल ही में एयरटेल ने अपने 399 रुपये के पोस्टपेड प्लान में भी बदलाव किया है। इस प्लान में यूजर्स को 999 रुपये की अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन भी दी जा रही है। अब एयरटेल Postpaid referral scheme के साथ आया है। जिसमें यूजर्स द्वारा रेफरल शेयर करके 150 रुपये का डिस्काउंट कूपन पाया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








