Home
News

Jio, Airtel और Vi यूजर्स को मिलेगा स्पैम और मार्केटिंग कॉल से छुटकारा; जल्द आ रहा ये खास फीचर

Caller Name Presentation Feature: टेलीकॉम कंपनियां जल्द ही एक नया फीचर लेकर आ रही हैं, जिससे स्पैम और मार्केटिंग कॉल से छुटकारा मिलेगा। Jio, Airtel और Vi जैसी बड़ी कंपनियां जल्द ही Caller Name Presentation (CNAP) फीचर लॉन्च करने वाली हैं। इस फीचर की मदद से यूजर्स को कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम अब उनकी स्क्रीन पर दिखेगा।

खास बात ये है कि इससे Truecaller जैसी थर्ड-पार्टी ऐप्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे आपका पर्सनल डेटा भी ज्यादा सुरक्षित रहेगा। आइए जानते हैं कि ये फीचर्स कैसे काम करते हैं।

Jio, Airtel और Vi यूजर्स को स्पैम और मार्केटिंग कॉल से छुटकारा

क्या है CNAP फीचर?

  • भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां यानी Jio, Airtel और Vi, HP, Dell, Ericsson और Nokia जैसी तकनीकी कंपनियों के साथ मिलकर इस नए सिस्टम को इंस्टॉल करने पर काम कर रही हैं।
  • इस सिस्टम के जरिए कॉलर का KYC-वेरिफाइड नाम (जैसे कि आधार कार्ड में दर्ज नाम) कॉल रिसीव करने वाले यूजर को दिखेगा।
  • टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने पहली बार फरवरी 2023 में इस फीचर की सिफारिश की थी, जिसके बाद डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स से इसे जल्द लागू करने का अनुरोध किया।
  • CNAP फीचर सिस्टमैटिक तरीके से जारी किया जाएगा और इसका मुख्य उद्देश्य स्पैम कॉल्स को कम करना और यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाना है।

CNAP फीचर के फायदे

  • स्पैम और फ्रॉड कॉल से सुरक्षा मिलेगी। इसके साथ ही फेक कॉल्स को पहचानने में भी मदद मिलेगी।
  • इस नए फीचर के साथ आपको सही कॉलर की जानकारी मिलेगी, क्योंकि कॉलर का नाम दिखाई देगा।
  • Truecaller जैसी थर्ड-पार्टी ऐप्स की जरूरत नहीं होगी।
  • इन नए फीचर के साथ लोगों का एक्सपीरियंस भी बेस्ट होगा, क्योंकि अब स्कैम और मार्केटिंग से आने वाले कॉल्स से राहत मिलेगी।

क्यों बेहतर समाधान है CNAP?

  • CNAP फीचर भारतीय टेलीकॉम यूजर्स के लिए स्पैम कॉल्स से बचाव और सुरक्षा का एक बेहतरीन समाधान होगा।
  • इससे लोगों को कॉलर की पहचान आसानी से हो सकेगी और फर्जी कॉल्स से बचने में मदद मिलेगी।
  • इसके अलावा इन फीचर्स के साथ आप स्कैम कॉल आदि से बच सकते हैं, क्योंकि अब आपको स्पैम कॉल के बारे में भी जानकारी मिल जाएगी।
  • अब देखना ये है कि इस फीचर को कंपनी कब तक रोलआउट करती है।
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X