BSNL के इस नए पोस्टपेड प्लान से Jio, Airtel और Voda को मिलेगी कड़ी टक्कर
भारत की सभी जानी-मानी कंपनियां एक के बाद एक पोस्टपेड और प्रीपेड प्लान को पेश कर रही है। जिसमें काफी अच्छे डेटा के साथ वॉयस कॉलिंग भी उपलब्ध कराया जा रहा है। बता दें, सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन इंडिया जैसी जानी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए अपना एक पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया है।

जिससे बीएसएनएल के पोस्टपेड यूजर्स को काफी फायदा मिलेगा। बता दें, बीएसएनएल का यह पोस्टपेड प्लान केवल नए यूजर्स के लिए है। कंपनी के नए पोस्टपेड प्लान की कीमत 299 रुपये है। इस नए प्लान में यूजर्स को 31 जीबी डेटा (एफयूपी) के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा दी जा रही है। अगर तुलना की जाए तो बीएसएनएल का नया पोस्टपेड प्लान जियो के 199 रुपये वाले, वोडाफोन के 299 वाले और एयरटेल के 399 रुपये वाले प्लान को टक्कर देगा।
इसी के साथ यूजर्स को हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा भी दी जाएगी। इतना ही नहीं, एक बार डेटा खत्म होने के बाद आपकी स्पीड को घटाकर 80Kbps कर दिया जाएगा। Telecom Talk की रिपोर्ट में बताया गया कि यूजर्स को 299 रुपये वाले नए पोस्टपेड प्लान का इस्तेमाल करने के लिए अलग से जीएसटी चार्ज भी देना होगा। BSNL के नए पोस्टपेड प्लान में बचा हुआ डेटा अगले महीने में जोड़ा नहीं जाएगा।
Airtel के 399 रुपये वाले प्लान में 20 जीबी 3 जी/4 जी डेटा मिलता है। यह प्लान 200 जीबी तक रोलओवर डेटा के साथ आता है। साथ ही प्लान अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग के साथ हर दिन 100 एसएमएस की भी सुविधा देता है।


Click it and Unblock the Notifications








