Home
News

Jio Airtel Second Sim: जानिए आखिर किस कारण 75 लाख भारतीय यूजर्स के सेकंड सिम कार्ड हुए बंद

इस साल के अप्रैल महीने में भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और रिलायंस जियो (Reliance Jio) के करीब 75 लाख सब्सक्राइबर्स के सेकंड सिम (Second Sim Shut Off) हो गए हैं। हालांकि अभी तक इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि ये दूसरी सिम के नंबर यूजर्स ने खुद बंद किए हैं या टेलिकॉम कंपनियों ने। हालांकि ऐसा भी नामुमकिन लगता है कि 75 लाख कस्टमर्स ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना छोड़ दिया हो। हालांकि इसमें एक कारण यह हो सकता है कि ये इतने नंबर काफी समय से इस्तेमाल नहीं किए जा रहे थे इस कारण बंद किए हो सकते हैं। कुल मिलाकर 5G टेक्नोलॉजी के लॉंच से पहले यह एक बढ़ी खबर है, खैर आइये इस के बारे में जानते हैं कुछ और डिटेल्स में।

Jio Airtel Second Sim: जानिए आखिर किस कारण 75 लाख भारतीय यूजर्स के सेकंड सिम कार्ड हुए बंद

Airtel और Jio के 75 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स के क्यों बंद हुए सेकंड सिम कार्ड?

अब लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में एयरटेल (Airtel) और रिलायंस जियो (Reliance Jio) के सेकंड सिम कार्ड बंद क्यों हुए है या क्यों बंद किए है। इसमें एक बात यह भी हो सकती है कि पिछले कुछ समय में टैरिफ के दामों में भारी उछाल आया है और प्रीपेड प्लान्स बहुत ही महंगे हो गए है इसलिए दोनों सिम कार्ड में रिचार्ज करना थोड़ा खर्चीला लगता है इसलिए भी यूजर्स अपना दूसरा सिम कार्ड को बंद करने के बारे में सोच सकते हैं।

जबकि एक बात यह भी हो सकती है कि Airtel और Jio यूजर्स के ये Second Sim काफी समय से बिना रिचार्ज के पड़े थे जिसका कोई इस्तेमाल नहीं था इसलिए कंपनियाँ भी बंद कर सकती है क्योंकि जब रिचार्ज नहीं होता है तो अक्सर कंपनियाँ कॉल और मैसेज करती रहती है लेकिन इसके बारे में अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि 5G ऑक्शन से पहले यह एक बड़ा झटका है।

अप्रैल महीने में किसके बढ़े यूजर्स और किसके घटे

TRAI के ताजा डेटा के मुताबिक, 16.8 लाख नए सब्सक्राइबर्स के साथ रिलायंस जियो (Reliance JIo) के मोबाइल कस्टमर्स की संख्या 40.5 करोड़ के पार जा चुकी है। वहीं भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अप्रैल के महीने में करीब 8.1 लाख नए यूजर्स जोड़े। इस प्रकार अब भारती एयरटेल के यूजर्स की कुल संख्या 36.11 करोड़ हो गई है।

लेकिन दूसरी ओर तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) को अप्रैल, 2022 में 15.68 लाख यूजर्स छोड़ दिया है और अब Vi के कुल यूजर्स की संख्या 25.9 करोड़ रहे हैं। इसी तरह सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल के भी यूजर्स बड़ी संख्या में घटे हैं।

Jio Airtel Second Sim: जानिए आखिर किस कारण 75 लाख भारतीय यूजर्स के सेकंड सिम कार्ड हुए बंद

आपका सिम कार्ड बंद न हो उसके लिए क्या करें?

हालांकि अभी तक कंपनी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है कि यह कदम उन्होंने उठाया है या नहीं लेकिन अगर कंपनी ने ऐसा किया है तो आपको भी कुछ बातों का ध्यान रखना है। जी हाँ, अगर आपके पास भी सेकंड सिम कार्ड है लेकिन आप उसको इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो उसमें छोटा-मोटा रिचार्ज करके इस्तेमाल कर लें, अन्यथा अगर कंपनी की तरफ से इसी वजह से सेकंड सिम कार्ड बंद हुए हैं, तो आपका भी नंबर लग सकता है, इसलिए यदि आप भी अपना दूसरा सिम कार्ड या दूसरा मोबाइल नंबर चालू रखना चाहते हैं, तो उसमें रिचार्ज कराते रहें।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
In the month of April, the second SIM of about 75 lakh subscribers of Bharti Airtel and Reliance Jio has been discontinued. However, so far there is no official information about whether these other SIM numbers have been closed by the users themselves or by the telecom companies.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X