Home
News

ये है रिलायंस जियो और एयरटेल के धमाकेदार प्रीपेड प्लान्स जिसमें मिलता है डेली 3GB डेटा

इस डिजिटल दुनिया में मोबाइल डेटा हर किसी की जरूरत बन गया है। स्मार्टफोन कंपनियां ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए आकर्षक प्लान पेश कर रही हैं। प्रमुख दूरसंचार कंपनियां रिलायंस जियो और एयरटेल बेहतरीन प्रीपेड प्लान्स में कस्टमर्स को अनलिमिटेड डेटा और कॉल बेनिफिट प्रदान करती हैं।

ये है रिलायंस जियो और एयरटेल के धमाकेदार प्रीपेड प्लान्स जिसमें मिलता है डेली 3GB डेटा

रिलायंस जियो के प्रीपेड प्लान्स जिसमें रोजाना 3GB डेटा मिलता है

Reliance Jio ने हाल ही में 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ 3,499 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। प्लान में रोजाना 3GB डेटा मिलता है, जिससे प्लान में कुल 1095GB डेटा मिलता है। इस प्लान के तहत अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर दिन 100 एसएमएस और JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud जैसे Jio ऐप्स की फ्री मेम्बरशिप उपलब्ध है।

999 रुपये का जियो प्रीपेड प्लान्स 84 दिनों के लिए 3GB डेली डेटा प्रदान करता है। आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ कुल 252 जीबी डेटा मिलता है। साथ ही इस रिचार्ज प्लान में जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है।

401 रुपये का प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 3GB डेली डेटा प्रदान करता है। प्लान में आपको 6GB डेटा भी मिलेगा, जिससे कुल 90GB डेटा मिलता है। आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस, Disney+ Hotstar VIP, Jio TV, Jio Cinema, Jio News और Jio Security जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता हैं।

प्रतिदिन 3GB डेटा के साथ आने वाले Jio के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 349 रुपये है। टेल्को कुल 84GB हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

एयरटेल के प्रीपेड प्लान्स जिसमें रोजाना 3GB डेटा मिलता है

Airtel भारत में 558 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश करता है, जिसमें 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 3GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस, अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन और एयरटेल XStream स्ट्रीमिंग बेनिफिट मिलता है। इस प्लान के अन्य बेनिफिट में हैलो ट्यून्स, विंक म्यूजिक, अपोलो 24/7 केयर और FASTag का फ्री एक्सेस शामिल है।

398 रुपये का एयरटेल प्रीपेड प्लान आपको प्रतिदिन 3GB डेटा प्रदान करेगा, जिसका अर्थ है कि आप 28 दिनों की वैलिडिटी के दौरान कुल 84GB डेटा प्राप्त कर सकते हैं। सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस उपलब्ध हैं। आपको एयरटेल XStream प्रीमियम, फ्री हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक फ्री का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता हैं।

Airtel के 499 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें आपको 3GB डेली डेटा के साथ Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा आप रोजाना 100 एसएमएस के साथ ले सकते हैं। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, और आपको 30 दिनों के लिए अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का फ्री एक्सेस भी मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio and Airtel's Best Daily 3GB Prepaid Plans, you should subscribe
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X