Home
News

Mukesh Ambani लाए Jio AI Cloud, अब आपका डेटा होगा और स्मार्ट, मिलेंगे कई नए फायदे

रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने एक नई डिजिटल सर्विस Jio AI Cloud पेश की है। यह सिर्फ क्लाउड स्टोरेज (जहां लोग फोटो, वीडियो और फाइलें रखते हैं) तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ताकत भी जोड़ी गई है।

कंपनी ने कहा कि पिछले साल लॉन्च हुई इस सर्विस का अब तक 4 करोड़ से ज्यादा भारतीय उपयोग कर चुके हैं। आइए जानते हैं नेक्स्ट जनरेशन Jio AI Cloud में क्या फायदे मिल रहे हैं।

Mukesh Ambani लाए Jio AI Cloud

क्या है Jio AI Cloud?

  • सामान्य क्लाउड स्टोरेज की तरह इसमें आप फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और जरूरी फाइलें सेफ रख सकते हैं।
  • सभी जियो यूजर्स को 100GB तक का मुफ्त स्टोरेज मिलेगा।
  • इसकी खासियत है कि यह AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चलता है।

कैसे करेगा काम?

आप सिर्फ बोलकर अपने डेटा को ढूंढ सकते हैं। जैसे "Hello Jio, मेरी यूरोप ट्रिप की फोटो दिखाओ" ... और सेकंडों में फोटो आपके सामने आ जाएगी।

बिल, रसीद, आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसी फाइलें यह खुद ही पहचान कर अलग-अलग फोल्डर में रख देगा। यानी अब आपको बार-बार फाइल ढूंढने की दिक्कत नहीं होगी।

नया फीचर - AI Create Hub

  • AI Create Hub नाम का नया फीचर खासकर छोटे क्रिएटर्स और दुकानदारों के लिए फायदेमंद होगा।
  • इसमें आप अपनी फोटो और वीडियो को सिर्फ स्टोर ही नहीं करेंगे बल्कि उन्हें नए अंदाज में बना सकते हैं।
  • साधारण फोटो को रील, कोलाज या प्रमोशनल वीडियो में बदलकर तुरंत दोस्तों को भेज सकते हैं या बिजनेस के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

किसको मिलेगा फायदा?

सामान्य यूजर्स - अपनी फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स को सेफ रखने और आसानी से खोजने में।

छोटे व्यापारी/दुकानदार - अपने प्रोडक्ट्स का डिजिटल प्रमोशन करने के लिए।

स्टूडेंट्स और क्रिएटर्स - प्रोजेक्ट्स, कंटेंट और क्रिएटिव कामों के लिए।

आसान भाषा में कहें तो, Jio AI Cloud आपका डिजिटल स्मार्ट लॉकर और क्रिएटिव स्टूडियो दोनों है। इसमें सुरक्षा भी है और स्मार्ट तरीके से डेटा ढूंढने से लेकर नए कंटेंट बनाने की सुविधा भी। जियो एआई क्लाउड फिलहाल अवेलेबल नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में इसे सभी के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X