Home
News

Jio अपने यूजर्स के लिए लाया 365 दिन की वैलिडिटी वाला फ्री रिचार्ज प्लान, जानें कैसे उठा सकते हैं ऑफर का लाभ

Jio अपने यूजर्स के लिए नए-नए ऑफर्स पेश करके हैरानी में डाल देता है। इस बार भी जियो ने कुछ ऐसा ही किया है। Jio अपने लाखों यूजर्स को एक बार फिर 365 दिन का मोबाइल रिचार्ज प्लान फ्री दे रही है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने इसकी घोषणा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर की है।

जियो यूजर्स इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं, जिससे उन्हें पूरे साल रिचार्ज कराने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह ऑफर देश के सभी टेलीकॉम सर्किल के लिए उपलब्ध है और इसका फायदा खास तौर पर जियो प्रीपेड यूजर्स ले सकेंगे।

Jio लाया यूजर्स के लिए 365 दिन की वैलिडिटी वाला फ्री रिचार्ज प्लान

क्या है Jio का नया ऑफर

दरअसल, जियो ने अपनी फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस को बढ़ावा देने के लिए इस ऑफर की पेशकश की है। जियो यूजर्स नए AirFiber प्लान के लिए साइन अप करके फ्री मोबाइल रिचार्ज का मजा ले सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, यूजर्स को 3,599 रुपये का कॉम्पलीमेंट्री ईयरली मोबाइल रिचार्ज प्लान मिलेगा, जिसका इस्तेमाल 365 दिनों तक किया जा सकेगा। इस प्लान में आपको डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा।

कैसे उठाएं ऑफर का लाभ

इस ऑफर का लाभ लेने के लिए यूजर्स को जियो की वेबसाइट और My Jio App के जरिए AirFiber बुक कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने सिर्फ 50 रुपये का बुकिंग चार्ज तय किया है। यूजर्स को AirFiber फ्रीडम ऑफर के तहत 3 महीने के प्लान पर 30% की छूट भी मिल रही है, जो कि 2121 रुपये में उपलब्ध है।

इस प्लान में यूजर्स को 800 से ज्यादा डिजीटल टीवी चैनल, 13 से ज्यादा OTT ऐप और अनलिमिटेड वाई-फाई का एक्सेस शामिल है, जिसमें हर महीने 1000GB डेटा FUP लिमिट मिलेगा। AirFiber बुक करने वालों में से किसी लकी कस्टमर को इस सालाना प्लान को फ्री में प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इस ऑफर के तहत आपको 2.5GB हाई-स्पीड डेटा, फ्री में अनलिमिटेड 5G डेटा, डेली 100 फ्री SMS और पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर फ्री नेशनल रोमिंग मिलेगी।

iActivate सर्विस लॉन्च

इस सुविधा के साथ, जियो नें एक और सर्विस को लॉन्च की है, जिसका नाम iActivate सर्विस है। इस सर्विस की मदद से यूजर्स घर बैठे ही अपने सिम कार्ड को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को Jio स्टोर पर जाने की झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। इन सारी सुविधाओं के अलावा, कंपनी सिम कार्ड की फ्री होम डिलीवर भी दे रही है। इसकी मदद से जियो सिम कार्ड खरीदना और एक्टिवेट करना बेहद आसान हो गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio is once again offering a 365-day free mobile recharge plan to its millions of users. The country's largest telecom company has announced this on its official website. Jio users can take advantage of this offer, so that they will not have to face the problem of recharging for the whole year.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X