Jio लाया धमाकेदार कैशबैक ऑफर, 799 रुपए का मिलेगा फायदा
रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए एक बार फिर धमाकेदार ऑफर लाया है। इस बार जियो ने अपने प्राइम मेंबर के लिए शानदार कैशबैक ऑफर पेश किया है। जियो के 398 रुपए और उससे ज्यादा महंगे रिचार्ज पर यूजर्स को 799 रुपए का कैशबैक मिलेगा।
ये कैशबैक यूजर्स को रीचार्ज वाउचर और वॉलेट कैशबैक के रूप में मिलेगा। बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब जियो ने अपने यूजर्स के लिए कैशबैक ऑफर पेश किया हो। हालांकि पिछले कैशबैक ऑफर की तुलना में इस बार कस्टमर्स को 99 रुपए का ज़्यादा फायदा मिलेगा।

जियो इस बार कंपनी प्राइम मेंबर को दोगुना से भी ज्यादा कैशबैक दे रही है। ये ऑफर सिर्फ 15 फरवरी 2018 तक जारी रहेगा। इस ऑफर के तहत 398 रुपए का रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को कुल 799 रुपए कैशबैक मिलेगा, जो दो तरीके से उनके अकाउंट में पहुंचेगा। पहले 400 रुपए का कैशबैक 50 रुपए के 8 वाउचर के रूप में मिलेंगे, जिसका इस्तेमाल अगले प्रीपेड रिचार्ज के लिए किया जा सकेगा।
बाकी बचे 399 रुपए का कैशबैक यूजर्स तक पहुंचाने के लिए जियो ने कई ई-वॉलेट कंपनी के साथ हाथ मिलाया है। रिचार्ज के लिए कस्टमर्स मोबिक्विक, पेटीएम, अमेजन पे, फोनपे, फ्री चार्ज और एक्सिस पे जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर 399 रुपए का कैशबैक पा सकते हैं।
जियो प्राइम मेंबर 398 रुपए या उससे अधिक के रिचार्ज पर MobiKwik वॉलेट के जरिए 100 परसेंट सुपर कैशबैक के साथ 2,500 रुपए तक का होटल वाउचर मिलेगा। वहीं पेटीएम यूजर्स को पहली बार 150 रुपए के मूवी टिकट के बुकिंग पर 50 परसेंट कैशबैक मिलेगा। इस बार कंपनी ने ऑनलाइन शॉपिंग पर डिस्काउंट नहीं दिया है।
बता दें कि हाल ही में जियो ने अपने 398 रुपए के प्रीपेड प्लान को रिवाइज किया है। 398 रुपए का ये प्लान पहले अब 14जीबी एक्सट्रा डेटा बैनेफिट के साथ आएगा। बता दें कि पहले ये प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता था, लेकिन कंपनी ने वैलिडिटी लिमिट को 70 दिन से बढ़ाकर 84 दिन कर दिया है। इस प्लान में हर रोज 3G/4G स्पीड से 1जीबी डेटा, यानी यूजर्स को कुल 84जीबी डेटा का फायदा मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications