Home
News

Jio दो साल पूरे होने पर लाया सेलिब्रेशन पैक, हर दिन मिलेगा 2GB डेटा

By Gizbot Bureau

रिलायंस जियो ने सितंबर 2016 से अपने काम की शुरुआत की और 2 साल के भीतर वह देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन गई है। आजकल कंपनी अपनी दूसरी सालगिरह का जश्न मना रही है। वहीं, सेलिब्रेशन करते हुए जियो ने अपने यूजर्स के लिए तोहफे के तौर पर एक कॉम्पिमेंट्री डेटा पैक शुरू किया है। बता दें, इस पैक को रिलायंस जियो ने सेलिब्रेशन पैक का नाम दिया है। जो 11 सितंबर 2018 तक उपलब्ध होगा।

Jio दो साल पूरे होने पर लाया सेलिब्रेशन पैक, हर दिन मिलेगा 2GB डेटा

जियो का सेलिब्रेशन पैक क्यों है खास

जियो का नया प्लान काफी खास है। सेलिब्रेशन पैक में यूजर्स को इसके खत्म हो जाने तक हर दिन 2 जीबी 4 जी डेटा दिया जाएगा। हालांकि पैक का फायदा हर यूजर्स के लिए थोड़ा अलग हो सकता हैं। टेलिकॉम टॉक के रिपोर्ट अनुसार, टेलिकॉम कंपनी सितंबर और अक्टूबर में यूजर्स को प्रति माह 8 जीबी डेटा प्रदान करेगा। यह 8 जीबी डेटा हर दिन 2 जीबी के रूप में क्रेडिट होगा। जो एक समाप्ति डेटा के साथ भी आएगा। इस प्लान के अंदर अगले महीने यूजर्स को समान डेटा का लाभ दिया जाएगा।

ऑफर्स कैसे करें चेक

ऐसा कहा जा रहा है कि जियो उन सभी यूजर्स को यह प्लान दे रहा है जिनके पास एक्टिव जियो प्लान है। आपको डेटा मिला है या नहीं, यह जानने के लिए आपको MyJio ऐप खोलकर माइ प्लान मेनू पर जाना होगा। यही पर आप जियो सेलिब्रेशन पैक देख सकते हैं। जिसके चलते आपको प्रति दिन 2 जीबी डेटा दिया जाएगा। माइ प्लान मेनू में ही आपको इस ऑफर की एक्सपाइरी डेट भी पता चल जाएगी। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टिव यूजर्स को जियो सेलिब्रेशन पैक डेटा का लाभ मिलेगा, लेकिन इस बात पर पूरे तरीके से विश्वास नहीं किया जा सकता।

जियो डेयरी मिल्क प्रस्ताव

रिलायंस कंपनी अपने यूजर्स को हर दिन 2 जीबी डेटा उपलब्ध तो करवा रही है, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने एक और ऑफर की शुरूआत की है। कंपनी ने अपनी सालगिरह का जश्न मनाने के साथ अपने यूजर्स को मुंह मीठा करवाने की ठान ली है। इसका मतलब यह है कि आपको एक डेयरी मिल्क चॉकलेट खरीदनी होगी और उसके कागज को MyJio ऐप में स्कैन करना होगा। ऐसा करने पर आपको 1 जीबी 4जी डेटा दिया जाएगा। इतना ही नहीं, इस डेटा को आप किसी और यूजर के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

जियो की दूसरी सालगिरह

यह तो सभी जानते हैं कि जियो ने भारतीय बाजार में अपनी शुरूआत 2016 में की थी। आज रिलायंस जियो का इस्तेमाल देश की आधी से ज्यादा जनसंख्या कर रही है। जियो कि शुरूआत खासतौर पर लोगों तक 4जी नेटवर्क पहुंचाने के लिए की गई थी। कंपनी ने पर्याप्त डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और मुफ्त एसएमएस के साथ-साथ कई फ्री प्लान शुरू करके काफी सफलता हासिल की है।

इतना ही नहीं, रिलायंस जियो बाकी टेलिकॉम कपनियों को टक्कर देते हुए सबसे सस्ते डेटा प्लान के साथ बाजार में उतरा। जिसकी वजह से देश में अन्य दूरसंचार कंपनियों को अपनी टैरिफ प्लान के मूल्य को कम करने में मजबूर होना पड़ा। हालांकि बाकी कंपनियों ने भी जियो को चुनौती देने के लिए कई योजनाओं को लागू किया, लेकिन वह फिर भी जियो के प्लान से बराबरी नहीं कर पाए हैं। अभी तक किसी भी कंपनी के प्लान जियो के प्रति जीबी डेटा लागत के साथ मेल नहीं खा पाए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio started its work in September 2016 and now the company has completed two years. At the same time, while celebrating, Geo has started a Comprehensive Data Pack as a gift for its users. Let me tell you, this pack has been named as the celebration pack by Reliance Jio. Which will be available until September 11, 2018.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X