Jio Cinema ने लॉन्च किए अपने धमाकेदार प्लान्स, बिना एड मिलेगा कंटेंट देखने का लाभ
Jio Cinema Premium Plan: Jio Cinema ने कुछ दिनों पहले यह घोषणा की थी कि वो 25 अप्रैल 2024 को कुछ नए प्लान्स लेकर आने वाला है। आपको बता दें कि Jio Cinema ने अपने इन प्लान्स की घोषणा कर दी है। Jio Cinema ने अपने दो प्रीमियम प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिसमें पहले प्लान का नाम 'Premium' और दूसरे प्लान का नाम 'Family' है। चलिए इन दोनों प्लान्स की पूरी डिटेल्स जानते हैं।
Jio Cinema का Premium प्लान: यह Jio Cinema का मंथली प्लान है, जिसकी कीमत 59 रुपये पर-मंथ है। लेकिन कंपनी ने स्पेशल ऑफर के तहत इस प्लान पर 51% का ऑफ पेश किया है। इस ऑफ की वजह से Premium प्लान की कीमत पर-मंथ 29 रुपये ही होगी। इस प्लान से यूजर्स को कई फायदें होंगे।

इस प्लान से यूजर्स को स्पोर्ट्स और लाइव कंटेट को छोड़कर बाकी सभी कंटेंट बिना एड के देखने को मिलेंगे। वहीं यूजर्स इस प्लान के जरिए सभी प्रीमियम कंटेंट को देख सकते हैं। Premium प्लान से यूजर्स एक टाइम पर एक ही डिवाइस में सभी प्रीमियम कंटेंट को देख सकेंगे। इस प्लान के जरिए यूजर्स 4K क्वालिटी तक में सभी प्रीमियम कंटेंट का आनंद ले पाएंगे। Jio के इस प्लान से यूजर्स Jio Cinema पर मौजूद कंटेट को कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं और देख भी सकते हैं।
Jio Cinema का Family प्लान: यह भी Jio Cinema का मंथली प्लान है। इसकी कीमत 149 रुपये पर-मंथ है, लेकिन कंपनी ने इस प्लान पर 40% का ऑफ दिया है, जिसकी वजह से इसकी कीमत 89 रुपये पर-मंथ हो जाती है। इस प्लान पर भी यूजर्स को कई सारे बेनिफिट्स मिलने वाले हैं।
Jio Cinema के Family प्लान से यूजर्स को एक साथ 4 डिवाइस में सभी प्रीमियम कंटेंट को देखने का फायदा मिलेगा। इस प्लान के जरिए यूजर्स प्रीमियम प्लान के बेनिफिट्स 4 डिवाइस में एक साथ उठा सकते हैं, जबकि 29 रुपये वाले प्लान में सिर्फ एक डिवाइस में ही कंटेंट देखने का लाभ मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications