Home
News

Jio कंपनी ने एक बार फिर बनाया रिकॉर्ड, आपने पढ़ा क्या...?

भारतीय बाजार में कदम रखने के बाद रिलायंस जियो ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा है। कंपनी कामयाबी के आसमान छू रही है। जियो के यूजर्स भी कंपनी की सर्विस से काफी खुश हैं, क्योंकि समय समय पर अपने यूजर्स के लिए बेहतर प्लान और ऑफर्स की पेशकश करती रहती है। वहीं, कंपनी भी अपनी सर्विस को और भी बेहतर बनाने के लिए लगातर परिश्रम करती आई है।

Jio कंपनी ने एक बार फिर बनाया रिकॉर्ड, आपने पढ़ा क्या...?

लंदन स्थित मोबाइल एनालिटिक्स कंपनी ओपनसिग्नल द्वारा पेश की गई एक रिपोर्ट की मानें तो जियो ने दुनिया में किसी भी अन्य ऑपरेटर के मुकाबले 4G उपलब्धता में सबसे बेहतर प्रर्दशन किया है। अपनी रिपोर्ट 'मोबाइल नेटवर्क एक्सपीरियंस' में बताया गया कि जियो का स्कोर एक फीसदी बढ़कर 97.5 फीसदी तक पहुंच गया, जो लगभग छह महीने पहले 96.7 फीसदी था।

जियो ने तोड़ा रिकॉर्ड

जियो के बेहतर प्रर्दशन के बारें में विस्तार से बात करते हुए रिपोर्ट में बताया गया कि "जियो का 97.5 फीसदी का 4जी उपलब्धता स्कोर सर्वाधिक है, जिसे हमने अपनी किसी भी रिपोर्ट में देश के स्तर पर दर्ज किया है। जियो की इतने कम समय में 97.5 फीसदी 4जी उपलब्धता तक पहुंचने की उपलब्धि वास्तव में आश्चर्यजनक है।" वहीं, रिपोर्ट से पता चलता है कि अमेरिका में दो ऑपरेटरों ने 90 फीसदी से अधिक स्कोर किया है। वहीं, ताइवान के चार ऑपरेटर इस निशान से ऊपर हैं।

हालांकि अभी तक किसी भी बाजार में किसी भी ऑपरेटर ने 95 फीसदी से ऊपर का स्कोर हासिल नहीं किया था। बता दें, यूरोप के सबसे विकसित मोबाइल बाजार माने जाने वाले नीदरलैंड में केवल एक ऑपरेटर ने 95 फीसदी का निशान पार किया है। वहीं जापान में दो ऑपरेटरों ने इस बेंचमार्क को प्राप्त किया है। भारत की बात करें तो भारती एयरटेल ने 4जी उपलब्धता में सबसे बड़ी वृद्धि हासिल की है। अब कंपनी का स्कोर 10 फीसदी से बढ़कर 85 फीसदी से अधिक हो गया है, फिर भी रिलायंस जियो इस दौड़ में सबसे आगे है।

 
Best Mobiles in India

English summary
According to a report submitted by London-based mobile analytics company OpenSignal, Geo has performed the best in 4G availability in comparison to any other operator in the world. In its report 'Mobile Network Experience', it was reported that Geo score increased one percent to 97.5 percent, which was 96.7% six months ago.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X