Home
News

Jio का फेस्टिव ऑफर, यहां है पूरी जानकारी

By Agrahi

जियो का फीचर फोन हो, टेलिकॉम ऑफर हो या फिर डाँगल, जियो इन सभी पर अपने शानदार ऑफर्स के लिए जाना जाता है। यदि कहें कि भारत में टेलिकॉम ऑफर्स का चलन जियो ने एकदम बदल दिया है, तो भी गलत नहीं होगा। जियो के पीछे ही अन्य टेलिकॉम कंपनियां एयरटेल, वोडाफोन, आईडिया और बीएसएनएल भी अपने सस्ते और फ्री प्लान पेश कर रही हैं।

Jio का फेस्टिव ऑफर, यहां है पूरी जानकारी

इस फेस्टिव सीजन भी जियो पीछे नहीं है। अब ग्राहकों को लुभाने के जियो ने जियोफाई पॉकेट हॉटस्पॉट पर आकर्षक ऑफर पेश किया है। कंपनी इसकी कीमत 50% कम कर दी है। यानी कि यह डिवाइस अब केवल 999 रुपए में खरीदा जा सकता है। खैर यह तो हमने आपको पहले भी बताया है। आज हम आपको बता रहे हैं कि यह ऑफर आपको कैसे मिलेगा।

Jio का फेस्टिव ऑफर, यहां है पूरी जानकारी

बता दें कि यह ऑफर ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से पा सकते हैं। इस ऑफर को जियो की वेबसाइट और फ्लिप्कार्ट पर देखा जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि यह ऑफर लिमिटेड है। यह ऑफर पाने के लिए ग्राहकों को 20 सितंबर से 30 सितंबर के बीच ही इस डिवाइस को खरीदना होगा।

JioFi
कंपनी इस ऑफर को JioFi Festive Celebration Offer का नाम दे रही है। इसके साथ एक और बात जो ध्यान रखने वाली है वो यह कि जियो का ऑफर केवल M2S मॉडल पर ही मौजूद है। इसमें 2300mAh बैटरी दी गई है। यह जियो सिम कार्ड के साथ आता है। यह सिम डिलीवरी के समय आधार के जरिए एक्टिवेट हो जाएगा।
इस डिवाइस को इस्तेमाल करने के लिए एक जियो सिम और लाइव टैरिफ प्लान की जरुरत होगी। जियो यूज़र्स इसका इस्तेमाल कर मैसेज और वॉयस कॉल भी कर सकेंगे। इसके लिए jio4GVoice app की जरुरत होगी।

इस महीने की शुरुआत में रिपोर्ट आई थी कि 2017 के सेकंड क्वार्टर में JioFi डाटा कार्ड सेक्शन में सबसे आगे है। इस दौरान कंपनी के मार्केट शेयर 91% थे जबकि हुवावे के केवल 3% ही थे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio Festive offer in Detail. Read more about the jio offer all you need to know in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X