Jio ने अपने यूजर्स को दिया बड़ा झटका, अब पोस्टपेड और प्रीपेड रिचार्ज पर खर्च करने होंगे अधिक पैसे
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, Jio ने अपने पोस्टपेड और प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान्स को महंगा कर दिया है। Jio का कहना है कि नई कीमतें 3 जुलाई से लागू हो जाएगी।
पिछले कुछ महीनों से ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि आने वाले दिनों में टेलीकॉम कंपनियां अपने मोबाइल टैरिफ में बढ़ोत्तरी कर सकती हैं और जियो ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। वहीं कंपनी का कहना है कि Jio Phone यूजर्स पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

चलिए जानते हैं कितने महंगे हुए Jio के प्लान्स
सबसे सस्ता 28 दिनों वाला प्लान हुआ 34 रुपये महंगा
कंपनी ने लगभग सभी प्लान्स को महंगा किया है। 28 दिनों की वैलिडिटी वाला 155 रुपये की प्रीपेड रिचार्ज प्लान 34 रुपये महंगा हो गया है। वहीं 209 रुपये वाला 28 दिनों का प्रीपेड रिचार्ज अब 249 रुपये का होगा। ऐसे में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला 239 रुपये वाला 28 दिनों का प्रीपेड रिचार्ज प्लान 3 जुलाई के बाद से 299 रुपये का मिलेगा। 349 रुपये वाला 28 दिनों का प्रीपेड प्लान 399 रुपये में और 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 449 रुपये का होगा।
56 दिनों का रिचार्ज प्लान
Jio के 479 रुपये का 56 दिनों की वैलिडिटी वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान 3 जुलाई के बाद से 579 रुपये में मिलेगा। वहीं 533 रुपये वाला 56 दिनों का रिचार्ज प्लान अब से 629 रुपये का होगा।

84 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान
कंपनी ने 84 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता रिचार्ज जो कि 395 रुपये का होता है, उसे अब 479 रुपये का कर दिया है। 666 रुपये का रिचार्ज अब 799 रुपये में, 719 वाला 859 रुपये में और 999 रुपये का अब से 1199 रुपये का होगा।
साल भर के रिचार्ज प्लान में बदलाव
Jio का 2999 रुपये का 365 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान अब से आपको 3599 रुपये में मिलेगा और 1559 रुपये वाले रिचार्ज को लेने के लिए अब से आपको 1899 रुपये खर्च होंगे।
पोस्टपेड रिचार्ज में भी हुई बढ़ोत्तरी
कंपनी ने पोस्टपेड रिचार्ज में भी बढ़ोत्तरी की है। Jio का 299 रुपये का बिल साइकल वाला पोस्टपेड प्लान अब 349 रुपये का हो गया है। वहीं 399 रुपये वाला प्लान अब से 449 रुपये का मिलेगा।
डेटा एड ऑन प्लान भी होंगे महंगे
डेटा एड ऑन प्लान भी कंपनी ने महंगे कर दिए हैं। 15 रुपये का 1GB डेटा वाला प्लान अब से 19 रुपये का, 25 रुपये वाला 1GB डेटा एड ऑन प्लान 29 रुपये का और 61 रुपये में 6GB डेटा अब 69 रुपये में मिलेगा।
प्लान के फायदों में नहीं हुआ कोई बदलाव
कंपनी ने Jio के किसी भी प्लान में मिलने वाले फायदों में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया है। कहने का मतलब यह है कि इन प्लान्स के साथ मिलने वाली सुविधाएं जैसे- डेटा, SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग बरकरार रहेगी। साथ ही अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा रोजाना 2GB या उससे ऊपर के प्लान में मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications








