Home
News

Jio ने दिवाली पर दी डबल खुशख़बरी, जानें और खत्म करें बेसब्री

टेलिकॉम कंपनी की चल रही होड़ में हर वक्त जबरदस्त तड़का लगाने का काम रिलायंस जियो कंपनी ही करती है। इस बार भी दिवाली से ठीक पहले जियो कंपनी ने ऐसा ही कुछ कदम उठाया है। इस आर्टिकल में आपको जियो से संबंधित तो बढ़िया ख़बर पता चलेगी।

Jio ने दिवाली पर दी डबल खुशख़बरी, जानें और खत्म करें बेसब्री

दरअसल, जियो कंपनी ने अपना एक नया वार्षिक प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 1,699 रुपए है। इस कीमत में यूजर्स को 547.5 जीबी डेटा मिलेगा। जिसकी वैधता 365 दिनों की होगी। 365 दिनों तक यूजर्स को रोजाना 1.5 जीबी इंटरनेट डेटा इस्तेमाल के लिए मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोमिंग जैसी तमाम सुविधाएं शामिल हैं। इस प्लान के लॉन्च होने से यूजर्स के पास एक अतिरिक्त और बढ़िया विकल्प आ गया है। लिहाजा इस प्लान को जियो की तरफ से यूजर्स को एक तोहफा भी मान सकते हैं।

हर रिचार्ज पर कैशबैक

वहीं अब दूसरी ख़बर की बात करें तो जियो कंपनी दिवाली के खास मौके पर अपने यूजर्स को हर रिचार्ज पर 100% कैशबैक दे रही है। जियो यूजर्स को ये कैशबैक रिलायंस डिजिटल के कूपन तौर पर मिलेगा, जिसे माईजियो ऐप पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस ऑफर में यूजर्स को 100 रुपए से ऊपर के सभी रिचार्ज पर 100% कैशबैक दिया जाएगा। आपको बता दें कि यह रिचार्ज सिर्फ ऑनलाइन और जियो रिटेलर से कराए गए रिचार्ज पर ही उपलब्ध होगा।

वहीं 500 रुपए के ऊपर का रिचार्ज कराने पर यूजर्स को बहुत सारे कूपन दिए जाएंगे लेकिन यूजर्स एक बार में एक ही कूपन का इस्तेमाल कर पाएंगे। इन कैशबैक कूपन की वैधता 31 दिसंबर 2018 तक ही है। जबकि ये कैशबैक ऑफर 30 नवंबर तक उपलब्ध रहेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Reliance Jio Company does a great job of tremendous tempering all the time in the telecom company's ongoing competition. This time even before the Diwali, the Jio Company has taken such a step. In this article, you will find a great news related to Geo. In fact, Geo Company has launched its new annual prepaid plan.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X