Jio Giga Fiber के हर सवाल का जवाब, रजिस्ट्रेशन की हुई शुरुआत
जियो कंपनी अपना वर्जस्व दिन प्रति-दिन बढ़ाती जा रही है। सबसे पहले जियो ने अपना बेहद सस्ता और इंटरनेट से भरपूर नेटवर्क की शुरुआत करके पुरे देश को डिजिटल बना दिया। उसके बाद कंपनी ने अपना एक जियो फोन लॉन्च किया, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया। अपनी इन शुरुआती सफलताओं के बाद जियो ने अब अपना दायरा और बढ़ाने का फैसला किया है। जिसकी वजह से इस बार कंपनी ने जियो फोन 2 को लॉन्च करने का फैसला लिया।

आपको बता दें कि जियो फोन 2 का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो रहा है। इसके साथ-साथ जियो कंपनी ने जियो गीगा फाइबर की भी शुरुआत करने का फैसला लिया है। जिसका रजिस्ट्रेशन कल यानि 15 अगस्त से शुरू हो चुका है। हम अपने इस आर्टिक्ल में आपको जियो गीगा फाइबर से जुड़ी तमाम बातों को बताएंगे। जिससे आप जियो गीगा फाइबर के बारे में अच्छे से जानने के बाद रजिस्ट्रेशन करवा सकें।
जियो गीगा फाइबर क्या है...?
जाहिर सी बात है कि सभी के मन में सबसे पहला सवाल आएगा कि जियो गीगा फाइबर क्या है। दरअसल, JioGigaFiber फाइबर टु द होम यानी FTTH पर आधारित है। जियो गीगा फाइबर रिलायंस जियो कंपनी की एक वायर्ड इंटरनेट सर्विस है। इसका मतलब कंपनी वायर के जरिए आपके घर तक इंटरनेट सर्विस मुहैया कराएगी। कंपनी ने इस सर्विस के लिए दावा किया है कि जियो गीगा फाइबर की वजह से यूजर्स को 1 GBPS की अधिकतम इंटरनेट स्पीड दी जाएगी। यह निश्चित तौर पर वेब क्रांति के इस दौर में एक बड़ा कदम साबित होगा।
जियो गीगा फाइबर रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से हुआ शुरू
15 अगस्त से जियो गीगा फाइबर के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी गई है। ग्राहकों को मॉय जियो ऐप या Jio.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। हालांकि यह कंपनी पर निर्भर करता है कि Jio GigaFiber की सर्विस कब से शुरू होगी। ग्राहकों को कनेक्शन लेने के लिए 4,500 रुपये का राशि भरनी होगी। Jio GigaFiber की सर्विस शुरुआत के तीन महीने फ्री रहेगी।
क्या 15 अगस्त से ही सेवा शुरू होगी...?
दरअसल, काफी सारे यूजर्स के मन में यह सवाल है कि क्या 15 अगस्त से ही गीगा फाइबर की सेवा शुरू हो चुकी है या रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही यूजर्स को इस सेवा का लाभ मिल पाएगा। ऐसे में हम आपको स्पष्ट बता दें कि अभी जियो कंपनी ने सिर्फ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू किया है। इस सेवा का लाभ यूजर्स को अभी नहींं मिलेगा। अभी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी और उसके कुछ हफ्तों के बाद इस सेवा को शुरू किया जाएगा।
क्या हर जगह सेवा शुरू होगी...?
यह सवाल भी ग्राहकों के मन में है। हम आपको बता दें कि अभी यह निश्चित नहीं है कि इस सेवा को देश के किन हिस्सों में सबसे पहले शुरू किया जाएगा। वहीं इस सेवा को पूरे देश में एक साथ भी लागू नहीं किया जाएगा। याद दिला दें कि इस जियो गीगा फाइबर की घोषणा करते वक्त मुकेश अंबानी ने कहा था कि जिस क्षेत्र से सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन होंगे, वहां इस सेवा को सबसे पहले शुरू किया जाएगा। ऐसे में निश्चित है कि सेवा की शुरुआत रजिस्ट्रेशन पर निर्भर है।
प्लान में क्या होगा...?
गौरतलब है कि कंपनी ने अभी तक इस सर्विस के प्लान के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लान की शुरुआत 500 रुपए से हो सकती है। कुछ लोगों का मानना है को जियो ग्राहक भी इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि जियो सिम की तरह गीगा फाइबर की भी सर्विस शुरुआती कुछ महीनों के लिए मुफ्त हो सकती है। हालांकि जैसा हमने आपको पहले भी बताया कि रजिस्ट्रेशन के वक्त 4,500 रुपए की राशि देनी होगी जो बतौर सिक्योरिटी मनी के तौर पर ही जाएगी। यह पैसा राउटर के लिए लिया जाएगा जो यूजर्स के घर पर लगाया जाएगा। जब यूजर्स सर्विस का उपयोग नहीं करना चाहेंगे तो राउटर लौटाकर सिक्योरिटी मनी वापस ले सकते हैं।
इस सर्विस का फायदा
इस सर्विस का सबसे बड़ा फायदा इंटरनेट की स्पीड है। आजकल इंटरनेट की जरूरत लगभग सभी को है। सभी लोग जल्द से जल्द अपने काम इंटरनेट पर करना चाहते है। जियो गीगा फाइबर के जरिए यूजर्स हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस सेवा की वजह से यूजर्स GigaTV का भी उपयोग कर पाएंगे। साथ ही स्मार्ट होम डिवाइस को भी इससे कनेक्ट करने की सुविधा मिलेगी। इस सर्विस की घोषणा करते वक्त कंपनी ने कहा था कि इसके जरिए घर के हर सॉकेट को भी स्मार्ट सॉकेट में बदला जा सकेगा।


Click it and Unblock the Notifications