Jio GigaFiber का असर, Hathway ने लॉन्च किया 349 रुपए का प्लान
Jio GigaFiber सर्विस के लिए काफी तैयारियां की जा रही है। Hathway काफी जानी-मानी केबल और ब्रॉडबैंड सर्विस ऑपरेटर है। हैथवे ने अपने ग्राहकों के लिए सस्ते प्लान पेश करना शुरू कर दिया है। बता दें, कुछ समय पहले ही रिलायंस जियो और हैथवे के बीच साझेदारी हुई है। बता दें, हैथवे का नया प्लान किसी भी एफयूपी लिमिट के बिना 349 रुपये के मासिक किराए पर पेश किया गया है। यूजर्स इस प्लान में 50 एमबीपीएस की स्पीड के साथ अलिमिटेड डाउनलोड और ब्राउज़िंग कर सकेंगे।

इससे साफ पता चलता है कि केबल और ब्रॉडबैंड ऑपरेटरों ने पहले से ही अपने यूजर्स को होल्ड करने के लिए बेहतर ऑफर्स और डील्स की पेशकश शुरू कर दी है। हैथवे का नया 349 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान 50 एमबीपीएस स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा पेश करता है। सबसे खास बात यह है कि इस प्लान में यूजर्स को बहुत सारी बैंडविड्थ कंस्यूम करने वाले यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, अमेजन प्राइम, ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेमिंग के साथ कोई भी कंटेंट डाउनलोड या स्ट्रीम करने पर का मौका मिलता है। हालांकि इस प्लान को फिलहाल हैदराबाद मार्केट के लिए पेश किया गया है। उम्मीद है कि इसे बाकी सर्कल में भी रोलआउट किया जाएगा।
Jio GigaFiber तीन प्लान में विभाजित
रिलायंस Jio GigaFiber ब्रॉडबैंड सर्विस जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, जनवरी 2019 से जियो फाइबर प्रिव्यू ऑफर भी शुरू कर दिया जाएगा। ऐसा लगता है कि कंपनी अपनी पूरी तैयारी के साथ ब्रॉडबैंड सेक्टर में कदम रखने वाली है। हालांकि अभी Jio GigaFiber को 3 भाग में विभाजित किया गया है। जिसमें स्पेशल प्लान्स, स्पीड बेस्ड प्लान्स और वॉल्यूम वेस्ड प्लान्स शामिल हैं।
बता दें, Jio GigaFiber सर्विस इंस्टॉलेशन फ्री है। हालांकि आपको राउटर के लिए सिक्योरिटी अमाउंट भरने की जरूरत होती है। रिलायंस जियो ने यहां यूजर्स को राहत दी है कि अगर यूजर्स अपना सब्सक्रिप्शन खत्म करना चाहते हैं तो आपका सिक्योरिटी अमाउंट वापस कर दिया जाएगा। वहीं, वेलकम ऑफर यूजर्स को 90 दिनों की वैधता प्रदान करता है। यूजर्स इन 90 दिनों में अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड सर्विस का फायदा उठा सकते हैंं।


Click it and Unblock the Notifications








