Home
News

जियो अपने यूज़र्स को दे रहा है 168जीबी डाटा, जानिए कैसे पा सकते हैं?

रिलायंस जियो एक बार फिर ले आई है धमाकेदार ऑफर, इस बार मिलेगा 168 जीबी 4जी डाटा।

By Agrahi

धन धना धन ऑफर लॉन्च करने के बाद रिलायंस जियो अपने यूज़र्स के लिए एक और दिलचस्प ऑफर ले आया है। इस ऑफर के तहत रिलायंस जियो 168 जीबी 4जी डाटा ऑफर कर रही है। चौंक गए न?

दरअसल रिलायंस जियो यह धमाकेदार ऑफ़र कुछ चुनिंदा यूज़र्स को दे रही है। इस का नाम है 'वीवो जियो क्रिकेट मेनिया'। जो कि आईपीएल के 10वें एडिशन के मौके पर खास वीवो स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए है।

जियो अपने यूज़र्स को दे रहा है 168जीबी डाटा, जानिए कैसे पा सकते हैं?

इस ऑफ़र को पाने के लिए वीवो स्मार्टफोन यूज़र्स को एक मैसेज भेजना होगा। यूज़र्स को इस मैसेज में अपनी पसंदीदा आईपीएल टीम का नाम लिखना है और उसे 59009 और भेजना है। इसके बाद जियो हर लीग मैच पर यूज़र की पसंदीदा टीम के जीतने, हरने या मैच ड्रा होने पर 4जी डाटा देगी।

ये है होममेड फ्लोर क्लीनर, अब ऑटोमैटिक होगी सफाई

रिलायंस जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिखा है कि 'जीत और हार खेल का हिस्सा है'। कहा जा रहा है कि जियो यूज़र की टीम की हर जीत, हार और ड्रा पर 3जीबी, 2जीबी व 1जीबी 4जी डाटा देगी।

जियो के इस ऑफर के लिए रजिस्ट्रेशन 5 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं, जो कि 10 मई तक जारी रहेंगे। जो भी यूज़र 30 अप्रैल के बाद रजिस्टर करेगा उसके कॉम्प्लीमेंट्री डाटा में से 50प्रतिशत डाटा घट जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Jio to give 168GB data to Vivo smartphone users. Read more in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X