अब फ्री में मिलेगा डिजिटल गोल्ड; Jio का 'Gold 24K Days' ऑफर हो गया लाइव
Jio Gold 24K Days Offers: टेलीकॉम सेक्टर में क्रांति लाने के बाद, रिलायंस जियो अब फिनटेक सेक्टर में भी बड़ा कदम उठाने जा रही है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने अक्षय तृतीया के खास मौके पर 'Jio Gold 24K Days' नाम से प्रमोशनल कैंपेन शुरू किया है। यह ऑफर 29 अप्रैल से 5 मई 2025 तक जारी रहेगा।
बता दें कि अगर आप इस ऑफर के तहत डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं तो आपको फ्री गोल्ड पाने का अवसर मिलेगा। यहां हम आपको इस डील के बारे में विस्तार से बताएंगे।

कैसे मिलेगा फ्री गोल्ड?
इस प्रमोशन के तहत कस्टमर्स जितना ज्यादा डिजिटल गोल्ड खरीदेंगे, उन्हें उतना ही अधिक बोनस गोल्ड मिलेगा। इस ऑफर का लाभ JioFinance ऐप और MyJio ऐप के जरिए उठाया जा सकता है।
हालांकि आपको ऑफर की कुछ प्रमुख शर्तों को ध्यान में रखना होगा। 1,000 रुपये से 9,999 रुपये तक की डिजिटल गोल्ड खरीद पर 1% फ्री गोल्ड मिलेगा। इसके लिए प्रोमो कोड JIOGOLD1 का उपयोग करना होगा।
10,000 रुपये या उससे अधिक की खरीद पर 2% एक्स्ट्रा सोना मिलेगा। इसके लिए प्रोमो कोड JIOGOLDAT100 इस्तेमाल करना होगा।
एक कस्टमर ज्यादातर 10 ट्रांजैक्शन कर सकता है। कुल बोनस गोल्ड की सीमा 21,000 रुपये तक तय की गई है।
बोनस गोल्ड ट्रांजैक्शन के 72 घंटे के भीतर कस्टमर्स के वॉलेट में क्रेडिट कर दिया जाएगा।
यह ऑफर केवल वन-टाइम पर्चेज पर लागू है, यानी ये SIP (सिस्टेमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान) पर काम नहीं करेगा।
कैसे खरीदें डिजिटल गोल्ड?
- सबसे पहले अपने मोबाइल में MyJio ऐप खोलें।
- इसके बाद 'Finance' सेक्शन में जाएं।
- अब KYC/वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- अब आप डिजिटल गोल्ड में निवेश शुरू कर सकते हैं।
क्यों चुनें Jio Gold?
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने बताया कि Jio Gold एक पूरी तरह से डिजिटल, सुरक्षित और आसान माध्यम है, जिसमें ग्राहक 10 रुपये जैसी छोटी रकम से भी निवेश कर सकते हैं।
कस्टमर्स किसी भी समय, कहीं से भी डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं और चाहें तो इसे कैश, गोल्ड ज्वेलरी या गोल्ड कॉइन्स के रूप में रिडीम भी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








