Jio Happy New Year Gift: 1 जनवरी, 2021 से जियो से नॉन-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग होगी बिल्कुल मुफ्त
हमने आपको कुछ दिन पहले जियो के बारे में एक ख़बर बताई थी कि शायद नए साल में जियो कंपनी अपने यूज़र्स को एक तोहफा दे सकती है। तोफहा किसका....जियो से नॉन जियो पर मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग करने का। जी हां, अब जियो से इसकी घोषणा कर दी है।
Jio Happy New Year Gift
जियो ने अपने प्रीपेड यूज़र्स को Happy New Year गिफ्ट दिया है। उस गिफ्ट में जियो कंपनी के यूज़र्स को अब जियो से किसी भी नॉन जियो पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग करने की सुविधा मिलनी दोबारा से शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि जियो कंपनी ने अपने इस सुविधा को पिछले कुछ महीनों से बंद कर दिया था लेकिन अब एक बार फिर इस सुविधा को जारी कर दिया गया है।
मुकेश अंबानी ने किया ऐलान
रिलायंस जियो इंफोकॉम के मालिक मुकेश अंबानी ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि "1 जनवरी 2021 से Interconnect Usage Charge (IUC) खत्म होने वाली है। अब जैसा कि हमने वादा किया था, कि आईयूसी के ज़ीरो होने के बाद फिर से घरेलू कॉल्स को मुफ्त कर दिया जाएगा। लिहाजा हम 1 जनवरी 2020 से दोबारा अपने सभी प्रीपेड यूज़र्स के लिए भारत में किसी भी नंबर पर कॉल करने के लिए बिल्कुल मुफ्त सेवा शुरू कर रहे हैं".
अब नहीं होगी एफयूपी लिमिट
अब वॉयस कॉल करने के लिए जियो से नॉन जियो के लिए किसी भी रिचार्ज पर कोई एफयूपी लिमिट नहीं होगी। अब बिना एक भी पैसा अतिरिक्त खर्च किए बिना जिस नंबर पर जितना चाहे उतना बात कर सकते हैं। जियो कंपनी ने शुरुआत में अपने यूज़र्स को लगभग सारी सेवाओं मुफ्त में ऑफर की, इस वजह से जियो लोगों की पहली पसंद बन गई।
2020 में लग रहा था चार्ज
हालांकि अब यानि 2020 में वैसा माहौल नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि जियो कंपनी ने समय के साथ-साथ अपनी मुफ्त सेवाओं को कम और बंद करना शुरू कर दिया। इसकी वजह से यूज़र्स का भरोसा जियो से कम होना शुरू हो गया। सबसे ज्यादा समस्या तब हुई जब जियो कंपनी ने जियो से नॉन जियो नंबर पर कॉलिंग को अनलिमिटेड नहीं रखा।
अभी तक नॉन-जियो कॉलिंग पर लगता है चार्ज
अभी तक जियो के अलग-अलग प्रीपेड प्लान में नॉन-जियो नंबर पर कॉल करने के लिए एक फिक्स एफयूपी लिमिट दी जाती है और उसके खत्म होने के बाद यूज़र्स को नॉन-जियो पर कॉल करने का 6 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज देना पड़ता है। जबकि एयरटेल और वोडा-आइडिया के प्रीपेड प्लान में ऐसा नहीं है। इस वजह से जियो के यूज़र्स को निराशा जरूर हुई है।


Click it and Unblock the Notifications








