Jio Independence Offer: JioFi का नया कनेक्शन लेने पर फ्री डेटा और कॉलिंग का ऑफर
भारत में कल यानि 15 अगस्त को 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर रिलायंस जियो कंपनी ने भी एक ऑफर पेश किया है। अगर आप इस ऑफर के तहत JioFi 4G को खरीदने पर 5 महीने तक मुफ्त में इंटरनेट डेटा दिया जाएगा और जियो से जियो पर कॉल करने के लिए भी मुफ्त सुविधाएं दी जाएगी।

JioFi 4G वायरलैस हॉटस्पॉट पर कंपनी का ऑफर
रिलायंस जियो कंपनी ने अपने इस स्वतंत्रता दिवस सेल के मौके पर कंपनी ने JioFi 4G वायरलैस हॉटस्पॉट पर ऑफर दे रही है। इस JioFi की कीमत 1,999 रुपए है। हालांकि अगर आपको इस ऑफर का फायदा उठाना है तो आपको JioFi के मौजूदा प्लान्स में से किसी एक प्लान को अपडेट करना होगा।
जियोफाई हॉटस्पॉट को खरीदने का करने का तरीका
* इस जियोफाई हॉटस्पॉट को खरीदने के लिए आपको रिलायंस डिजिटल स्टोर पर जाना होगा।
* जियोफाई खरीदने के बाद आपको JioSIM को चालू यानि एक्टिवेट करना होगा।
* अब जियोफाई के मौजूदा तीन प्लान्स में से किसी एक प्लान को चुनना होगा।
* अपने सिम को जियोफाई में डालने के बाद आपको इंतजार करना होगा और एक घंटे के अंदर आपका सिम चालू हो जाएगा।
* जियोफाई का एक्टिवेशन स्टेट्स देखने के लिए आपको MyJioApp में जाना होगा।
* इस तरह से आप अपने जियोफाई डिवाइस को ऑफर्स के साथ पेश कर सकते हैं।
सबसे सस्ता प्लान
JioFi 4G वायरलेस हॉटस्पॉट को खरीदने के लिए आपको ऑफलाइन स्टोर्स के साथ-साथ ऑनलाइन स्टोर्स का भी ऑप्शन उपलब्ध मिलेगा। अब जियोफाई के प्लान की बात करतें हैं। जियोफाई का पहला प्लान 199 रुपए का है जो सबसे सस्ता प्लान भी है। इस प्लान में आपको 1.5 जीबी डेटा 28 दिनों के लिए मिलेगा।
इस लिस्ट में दो प्लान
इसके अलावा जियो प्राइम मेंबरशिप भी 99 रुपए में मिल जाएगी। इसका दूसरा प्लान 249 रुपए का है। इस प्लान में 28 दिनों के लिए रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा इस लिस्ट में तीसरा प्लान 349 रुपए का है, जिसमें रोज 3 जीबी डेटा मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








